बांग्लादेश-द. अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़े, गला पकड़ा हेलमेट खींचा, वायरल हुआ वीडियो

SA vs BAN Tshepo Ntuli vs Ripon Mondol in Dhaka. बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की इमर्जिंग टीमों के बीच मैच के दौरान खिलाड़ियों में झड़प हो गई. मीरपुर स्टेडियम में हुए इस घटना में गेंदबाज त्सेपो एनटुली और बल्लेबाज रिपोन मंडल आमने-सामने आ गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में है.

SA vs BAN Tshepo Ntuli vs Ripon Mondol in Dhaka: क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बहस होती रहती है. लेकिन बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की इमर्जिंग टीमों के बीच चल रहे मुकाबले में उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई. यह घटना मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन की है. बुधवार को ढाका में बांग्लादेश इमर्जिंग टीम और साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय रेड-बॉल मैच के दौरान एक चरम स्थिति सामने आई, जब दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज त्सेपो एनटुली और बांग्लादेशी बल्लेबाज रिपोन मंडल के बीच झड़प हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

मैच 27 मई से शुरू हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन बांग्लादेश ने 242/7 का स्कोर बना लिया था. दूसरे दिन निचले क्रम ने भी शानदार योगदान दिया. पारी के 104 ओवर के बाद जब स्कोर 286/8 था, तो साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर त्शेपो एनटुली गेंदबाजी के लिए आए. अगला ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. 105वें ओवर की पहली गेंद पर नंबर-10 बल्लेबाज रिपन मोंडोल ने आगे बढ़कर जोरदार छक्का जड़ दिया. जैसे ही कैमरा गेंद की ओर से पिच पर लौटा, वहां एनटुली और मोंडोल के बीच बहस और झगड़े के दृश्य नजर आए.

रिपोन मंडल ने एनटुली की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद अपने साथी बल्लेबाज मेहदी हसन की ओर बढ़ते हुए एनटुली की ओर देखने लगे. इसी दौरान एनटुली गुस्से में उनकी ओर लपके. दोनों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर एनटुली ने दो बार रिपोन का हेलमेट पकड़कर खींचा. अंपायर कमरुज्जमान तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें खिलाड़ियों का खास समर्थन नहीं मिला. कुछ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी एनटुली का साथ देते हुए रिपोन की ओर बढ़े, जिसके बाद रिपोन ने अपना हेलमेट उतार दिया. बाद में अंपायर के साथ कुछ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया.

यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई, क्या मोंडोल के छक्के पर एनटुली भड़क गए या दोनों के बीच कोई कहासुनी पहले से थी. ऑन-फील्ड अंपायर्स ने अब तक इस घटना पर आधिकारिक रिपोर्ट नहीं सौंपी है, जिसके बाद ही एनटुली और मंडल पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अंत में, एनटुली ने मोंडोल को 43 रन पर आउट किया और बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 371 रन बनाए.

यह पहली बार नहीं है जब इस सीरीज में विवाद हुआ हो. इससे पहले राजशाही में खेले गए 50 ओवर के मुकाबले में एंडिले सिमेलेन और जीशान आलम को दूसरे मैच में हुई घटना के लिए निलंबित किया गया था. गौरतलब है कि यह रेड-बॉल मैच इस दौरे का अंतिम मुकाबला है. बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी, जबकि चटग्राम में खेला गया पहला चार दिवसीय मैच ड्रॉ रहा था.

‘यह अपमान…’, जिस काम के लिए ऋषभ पंत की हुई तारीफ, अश्विन ने उसी के लिए लताड़ा

IPL 2025: सूर्यवंशी, म्हात्रे और PBKS-GT के उदय से लेकर पंत CSK और SRH के संघर्ष तक, ऐसी चली प्रीमियर लीग

लीग स्टेज समाप्त, देखें अब तक के टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले 10 बल्लेबाज और बॉलर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >