PHOTOS: अश्विन ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

world cup 2023 India vs Australia Match वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से किया. कंगारुओं के खिलाफ मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम पहुंचे.

1 / 1
PHOTOS: अश्विन ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTOS: अश्विन ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

PHOTOS: अश्विन ने लिया विकेट तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से किया. कंगारुओं के खिलाफ मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम पहुंचे. इस मुकाबले को देखने के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद रहीं. जब भी टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट लेते रितिका सजदेह खुशी से झूम उठतीं.

इस मुकाबले को देखने के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी स्टेडियम में मौजूद रहीं. जब भी टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट लेते रितिका सजदेह खुशी से झूम उठतीं.

8 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी करने वाले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 36.2 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया.

इस विकेट के गिरने के साथ ही स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. स्टेडियम में मौजूद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी खुद को रोक नहीं पाईं और खुशी से झूम उठी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टेडियम में मौजूद कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से शेयर की जा रही हैं. मालूम हो जब भी भारतीय टीम दौरे पर रहती है या फिर अपने देश में ही मैच खेलती है, तो उसे चियर करने के लिए रितिका सजदेह स्टेडियम में मौजूद रहती हैं.

मालूम हो रोहित शर्मा और रितिका की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी. दरअसल रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और रोहित के क्रिकेट के कार्यक्रम को संभालती थीं. यही कारण था कि दोनों की मुलाकात लगातार होती रहती थी.

हालांकि पहले-पहल रितिका रोहित को पसंद नहीं करती थीं, लेकिन लगातार मुलाकात से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली.

रितिका सजदेह टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह की मुंहबोली बहन है. रितिका युवी को हमेशा राखी बांधती हैं. शुरू में रितिका और रोहित के रिश्ते को युवी पसंद नहीं करते थे. जब दोनों के बीच सगाई हुई तो इसकी जानकारी युवी को नहीं दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >