“शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं, लेकिन…” कप्तान रोहित ने शमी के लिए कह दी बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम को एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने टीम में मोहम्मद शमी को शामिल करने को लेकर बड़ी अपडेट दी है. उन्होंने कहा कि शमी के लिए टीम के दरवाजे हमेशा खुले हैं. लेकिन हम उनकी चोट को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी गुलाबी गेंद के आगे फिर एक बार भरभरा कर गिर गई. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही पारियों में मुश्किल से 10 और 20 रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की हवा में घूमती गेंदों का भारत के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

शमी के लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन हम सतर्क रहना चाहते हैं

रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि शमी के लिए टीम के दरवाजे हमेशा खुले हैं. हम उन पर नजर बनाए हुए हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच के दौरान उनके घुटने में फिर एक बार सूजन आ गई थी, जिसने उनकी तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया. उनके ऑस्ट्रेलिया में आकर टेस्ट मैच खेलने को लेकर हम सतर्कता बरतना चाह रहे हैं. वह यहां आएं और फिर उनके साथ कुछ हो जाए! हम उनके लिए 100 प्रतिशत सुनिश्चित होना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने काफी लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं खेला है. ऐसे में हम उनके ऊपर कोई दबाव नहीं डालना चाहते, कि वे यहां आएं और टीम के लिए परफॉर्म करें.

भारतीय क्रिकेट टीम की दिन भर में ही दूसरी हार, ऑस्ट्रेलिया ने एक और मैच में किया सफाया

मेडिकल टीम रख रही है पूरा ध्यान

रोहित ने कहा कि पेशेवर लोग शमी की रिहैबिलिटेशन पर ध्यान दे रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी उनका परीक्षण कर रही है. उन लोगों की सलाह पर हम आगे बढ़ेंगे. वे ही उनके प्रदर्शन पर नजर रखे हुए हैं कि क्या 4 ओवर गेंदबाजी करने और 20 ओवर तक खड़े रह पाएंगे. हम शमी के मामले में बहुत सावधानी से कदम उठाएंगे और उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे.

शमी पिछले एक साल से भारतीय टीम से बाहर हैं. रणजी ट्रॉफी मैच में प. बंगाल के लिए वापसी करने के बाद शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ चार विकेट लेकर दमदार वापसी की थी. इसके बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी बंगाल की टीम में शामिल किया गया था. शमी अपने प्रदर्शन से लगातार अपनी फिटनेस को साबित कर रहे हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: WTC की डगर पर मुश्किलें ही मुश्किलें! एडिलेड में हार से तीसरे नंबर पर फिसला भारत, अब केवल यही रास्ता बाकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >