PHOTOS: रोहित शर्मा बने विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान, अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया.

1 / 1
PHOTOS: रोहित शर्मा बने विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान, अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTOS: रोहित शर्मा बने विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान, अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

PHOTOS: रोहित शर्मा बने विश्व कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान, अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया.

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा.

वर्ल्ड कप में 36 साल और 161 दिन की उम्र में कप्तानी करने उतरे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारत के लिए वर्ल्ड कप में 36 साल और 161 दिनों की उम्र में कप्प्तानी करने मैदान पर उतरे. इससे पहले भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बने थे. उन्होंने 1999 में 36 वर्ष 124 दिन उम्र में वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी. इस सूची में राहुल द्रविड़, एस वेंकटराघवन और एमएस धोनी भी शामिल हैं.

विश्व कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान

36 वर्ष 161 दिन – रोहित शर्मा (2023)*

36 वर्ष 124 दिन – एम अजहरुद्दीन (1999)

34 वर्ष 71 दिन – राहुल द्रविड़ (2007)

34 वर्ष 56 दिन – एस वेंकटराघवन (1979)

33 वर्ष 262 दिन – एमएस धोनी (2015)

रोहित शर्मा आज रच सकते हैं इतिहास

रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड कप 2023 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है. 358 रन बनाते ही रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 180000 रन हो जाएंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर – 34357 रन

कुमार संगकारा – 28016 रन

रिकी पोंटिंग – 27483 रन

जयवर्धने – 25957 रन

विराट कोहली – 25767 रन

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में ये रिकॉर्ड बने

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामने में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वॉर्नर ने 19 पारियों में अबतक 1033 रन बना लिए हैं. सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ने 20 पारियों में वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाया था.

किसी अन्य देश के खिलाफ भारत की ओर से सर्वाधिक वनडे मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारत ने किसी एक देश के खिलाफ सबसे अधिक वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड बना दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह भारत का 150 मैच है. श्रीलंका के खिलाफ भारत ने सबसे अधिक 167 वनडे मैच खेला है. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 142, पाकिस्तान के खिलाफ 134, न्यूजीलैंड के खिलाफ 116 और इंग्लैंड के खिलाफ 106 वनडे मैच भारत ने खेला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >