World Cup: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, क्रिस गेल छूट गए पीछे

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma record) ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी की गेंद पर छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किये. इसके साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. टेस्ट, वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 को मिलाकर रोहित के नाम अब 554 छक्के हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नवीन उल हक की गेंद पर छक्का जड़ते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे कुल 553 छक्के जमाए हैं. अब यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है. रोहित अबतक 554 छक्के जमा चुके हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

554* – रोहित शर्मा

553 – क्रिस गेल

476 – शाहिद अफरीदी

398 – ब्रेंडन मैकुलम

383 – मार्टिन गुप्टिल

रोहित शर्मा ने 19 पारियों में वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही अपने 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए. वॉर्नर ने भी इसी वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की. भारत के खिलाफ पहले मैच में ही उन्होंने 41 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 20 पारियों में 1000 रन बनाए थे. जबकि भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की सूची में सौरव गांगुली भी शामिल हैं. गांगुली ने 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे.

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

19 – डेविड वार्नर

19 – रोहित शर्मा

20 – सचिन तेंदुलकर

20- एबी डिविलियर्स

21 – सर विवियन रिचर्ड्स

21 – सौरव गांगुली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >