Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा बने वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही अपने 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए. वॉर्नर ने भी इसी वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी की गेंद पर छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किये. इसके साथ ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा ने 19 पारियों में वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी 19 पारियों में ही अपने 1000 वर्ल्ड कप रन पूरे किए. वॉर्नर ने भी इसी वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की. भारत के खिलाफ पहले मैच में ही उन्होंने 41 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर ने 20 पारियों में 1000 रन बनाए थे. जबकि भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की सूची में सौरव गांगुली भी शामिल हैं. गांगुली ने 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे.

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

19 – डेविड वार्नर

19 – रोहित शर्मा

20 – सचिन तेंदुलकर

20- एबी डिविलियर्स

21 – सर विवियन रिचर्ड्स

21 – सौरव गांगुली

Also Read: Ind vs Afg Live Score: रोहित शर्मा सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, IND 86/0 (8.4)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >