सन्नाटे में आया रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड, शतक लगाकर पोंटिंग की बराबरी, धोनी-कोहली के क्लब में भी पहुंचे

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने जीत से एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया हैं. उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है.

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार 20 फरवरी को भारत ने छह विकेट की जीत दर्ज की. दुबई में खेले गए इस मैच में रोहित ने इस मैच में अपने नाम पर एक और रिकार्ड कर लिया है. रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ इस जीत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में उनका 100वीं जीत दर्ज की है. इसके साथ ही वे एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और विराट कोहली के बाद तीनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में 100 या उससे अधिक जीत हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन गए. 

रोहित ने बतौर कप्तान अपने 138वें मैच में 100 जीत की यह उपलब्धि हासिल की है. रोहित शर्मा की इस जीत में 12 टेस्ट, 38 वनडे और 50 टी20I जीत शामिल हैं. उन्होंने इसके साथ ही सबसे तेज 100 जीत हासिल करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोटिंग ने भी 138 मैचों में 100 जीत दर्ज की थी. लेकिन पोटिंग और रोहित की जीत में एक अंतर है, जहां पोंटिंग ने 30 साल की उम्र से पहले यह उपलब्धि हासिल की थी, वहीं रोहित ने 30 की उम्र के बाद यह कारनामा किया है. इस तरह रोहित दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इस उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है. 

वहीं भारत की तरफ से सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है. उन्होंने 332 मैचों में 178 जीत हासिल की थी. जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 213 मैचों में 135 जीत दर्ज की थी. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिन्होंने 221 मैचों में 104 जीत हासिल की थी.

भारतीय कप्तानों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

खिलाड़ीकार्यकालमैचजीतेहारेटाईड्रॉबिना परिणामकुल प्रदर्शन %
एम.एस. धोनी2007-20183321781206151359.53
मोहम्मद अजहरुद्दीन1990-199922110490219653.57
विराट कोहली2013-202221313560311468.93
सौरव गांगुली1999-20051959778015555.42
रोहित शर्मा2017-2025138993323174.62

रोहित के विन प्रतिशत के सामने कोई नहीं 

वहीं जीत प्रतिशत की बात की जाए तो ​रोहित का अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत प्रतिशत 72% से ज़्यादा है. जो 22 से ज़्यादा मैच खेलने वाले सभी कप्तानों में सबसे अच्छा है. इसकी तुलना अगर भारत के पूर्व कप्तान धोनी से की जाए तो उनका जीत प्रतिशत 53.61 है. अजहरुद्दीन का जीत प्रतिशत 47.05 और कोहली का 63.38 है. उन्होंने पहले ही भारत को एक टी20 विश्व कप और एशिया कप का खिताब दिलाया है. अपनी कप्तानी में रोहित पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी कर रहे है. 

इसी मैच में रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में अपने 11,000 रन भी पूरे कर लिए. वे ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने. जबकि विराट कोहली इस मामले में सबसे ऊपर हैं.वहीं इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में बांग्लादेश को 228 रनों पर आउट कर दिया और 46.3 ओवर में छह विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर बांग्लादेशी पारी को तहस नहस कर दिया, जबकि शुभमन गिल ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया. यह उनका लगातार चौथी पारी में 50 प्लस स्कोर था. 

यह भी पढ़ें: पहली जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किस नंबर पर है भारत और कहां खड़ा है पाकिस्तान

यह भी पढ़ें: ‘रोक सको तो रोक लो’, भारत पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा का चैलेंज, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >