अब पछताए होत क्या…, रोहित शर्मा ने छोड़ा कैच फिर पीटने लगे जमीन, ‘बापू’ की हैट्रिक भी रह गई, Video

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की. पहले 10 ओवर में ही भारत ने बांग्लादेश पर शिकंजा कसते हुए 5 विकेट गिरा दिए. इन विकेटों की संख्या 6 भी हो सकती थी, लेकिन रोहित शर्मा के कैच ड्रॉप करने की वजह से विकेट तो छूटा ही, अक्षर पटेल की हैट्रिक भी नहीं हुई.

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार आगाज किया है. दुबई में खेले जा रहे ग्रुप ए के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया. पहले ही ओवर में झटका लगने के बाद उसकी पारी में लगातार अंतराल पर विकेट गिरे. इसी तरह की शानदार गेंदबाजी के दौरान रोहित शर्मा ने एक चूक कर दी, जो अक्षर पटेल के लिए बड़ी घातक सिद्ध हुई. रोहित शर्मा ने ऐसे समय में कैच छोड़ा जब अक्षर पटेल अपनी हैट्रिक पर थे.  

आसान कैच छोड़कर रोहित ने जताई निराशा

दरअसल बांग्लादेश की पारी का नौवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर तंजीद हसन को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मुशफिकुर रहीम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. अक्षर अब हैट्रिक के बेहद करीब थे. उन्होंने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली, जिस पर जाकिर अली आगे बढ़कर खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई. हालांकि, रोहित  बेहद आसान सा कैच को पकड़ने में नाकाम रहे, जिससे अक्षर की हैट्रिक टल गई. रोहित ने अपनी गलती पर निराशा जताते हुए जमीन पर हाथ पटकने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Rohit Sharma drops easy catch. 

मैच का हाल

रोहित शर्मा के कैच छोड़ने की वजह से बांग्लादेश की पारी संभल गई. पांचवां विकेट 35 रन पर गिरा था, लेकिन उसके बाद से जकर अली और तौहीद हृदय ने पारी को संभाल लिया. दोनों छठवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की है. तौहीद हृदय 79 गेंद पर 2 चौके के साथ 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो जकर अली 80 गेंद पर 2 चौके के साथ 43 रन बनाकर खेल रहे हैं. बांग्लादेश 34 ओवर में 128 रन बना चुका है. रोहित शर्मा ने मैच के शुरुआती घंटे में ही यह गलती कर दी, वरना अक्षर पटेल की हैट्रिक हो जाती और भारत को छठवां विकेट भी मिल जाता. Axar Patel missed Hat Trick.

यह भी पढ़ें: ‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का तूफान, बह गया बांग्लादेश, बनाया रिकॉर्ड स्टार्क और हेजलवुड छूट गए पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >