न्यूजीलैंड टीम से जुड़ा नया दिग्गज कोच, दक्षिण अफ्रीका और भारत से रहा है विशेष नाता

Rob Walter: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गैरी स्टीड के कोच का पद छोड़ने के बाद नई नियुक्ति की है. अगले तीन साल तक कीवी टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी टीम को टी20 विश्वकप के फाइनल तक पहुंचाने वाले रॉब वॉल्टर को नियुक्त किया है.

Rob Walter: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रॉब वॉल्टर को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. वे गैरी स्टीड के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे. उनका अनुबंध तीन साल तक के लिए होगा. यानी वे 2028 के टी20 विश्व कप तक टीम के साथ रहेंगे, जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगा. वॉल्टर जून के मध्य में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका पहला दौरा जुलाई में जिम्बाब्वे का होगा. उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27, 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और 2026 और 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी. इसके अलावा 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा लेगी. 

रॉब वॉल्टर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) टीमों के कोच थे. उन्होंने इस वर्ष अप्रैल में यह पद छोड़ दिया, जब दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लिया था. उनके कार्यकाल में दक्षिण अफ्रीका ने 2024 में पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी. बारबाडोस में हुए फाइनल में उन्हें भारत से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे पहले उन्होंने लगातार आठ मैचों की जीत दर्ज की थी. इसके अलावा, उन्होंने 2023 में भारत में आयोजित वनडे विश्व कप में भी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया.

रॉब वाल्टर अब अगले तीन सालों तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को कोचिंग देंगे. उन्हें तीनों फॉर्मेट का हेड कोच बनाया गया है. वाल्टर जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ स्कॉट वीनिंक ने कहा कि हम रॉब का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. वो अगले तीन सालों तक टीम को कोचिंग देंगे.

रॉब वॉल्टर का परिवार न्यूजीलैंड के हॉक्स बे में रहता है. वे इससे पहले न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ओटागो वोल्ट्स और सेंट्रल स्टैग्स के कोच रह चुके हैं. 2022-23 में उन्होंने सेंट्रल स्टैग्स को फोर्ड ट्रॉफी और प्लंकेट शील्ड खिताब दिलाया था. साथ ही वे 2022 में न्यूजीलैंड-ए की भारत यात्रा के कोच भी रह चुके हैं और आईपीएल में सहायक कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं.

इस घोषणा से एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गैरी स्टीड के पद से हटने की पुष्टि की थी और यह भी स्पष्ट किया था कि अब टेस्ट-विशेष कोच की बजाय सभी फॉर्मेट्स के लिए एक ही मुख्य कोच नियुक्त किया जाएगा. स्टीड ने सात वर्षों तक कोचिंग की और इस दौरान न्यूजीलैंड ने 2021 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता, टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया और पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

क्रिकेट नहीं शराब के लिए खरीदी थी RCB, MI पर भी थी नजर, विजय माल्या ने एक साथ किए कई धमाकेदार खुलासे

‘यह खबर परेशान करने वाली’, भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर ने इस बात से जताई नाराजगी

बेंगलुरु हादसे पर कर्नाटक सरकार की कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड समेत तीन लोग हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >