Road Sefety World Series Final : युवराज-यूसुफ के तूफान में उड़ा श्रीलंका, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज पर भारत का कब्जा

Road Sefety World Series Final LIVE Score: सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में कब्जा जमा लिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना पायी. भारत की ओर से युवराज सिंह ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाये. वहीं यूसुफ पठान 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा सचिन ने 5 चौकों की मदद से 23 गेंदों में 30 रन बनाये. हर अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

4:37 AM. 22 Mar 21 4:37 AM. 22 Mar

श्रीलंका को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज पर भारत का कब्जा

सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में कब्जा जमा लिया. इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना पायी.

4:37 AM. 22 Mar 21 4:37 AM. 22 Mar

श्रीलंका को पांचवां झटका, भारत जीत के बेहद करीब

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में श्रीलंका की टीम को पांचवां झटका लगा है. गोनी ने वीरारत्ने को 38 रन पर अपना शिकार बनाया. वीरारत्ने ने 3 छक्के और 3 चौके की मदद से 15 गेंदों में 38 रन बनाया.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

श्रीलंका को चौथा झटका, उपुल थरंगा आउट

उपुल थरंगा के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. श्रीलंका के 100 रन पूरे हो गये हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

श्रीलंका को तीसरा झटका, सनथ जयसूर्या अर्धशतक से चूके

श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या आउट हो गये हैं. जयसूर्या अर्धशतक से चूक गये हैं. उन्होंने टीम के लिए 43 रन बनाए.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

श्रीलंका को दूसरा झटका, चमारा सिल्वा आउट

चमारा सिल्वा के रूप मे श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है. जयसूर्या एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

श्रीलंका को पहला झटका, तिलकरत्ने दिलशान आउट

तिलकरत्ने दिलशान के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. दिलशान 21 रन बनाकर आउट हुए हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

श्रीलंका के 50 रन पूरे, दिलशान-जयसूर्या ने क्रीज पर जमाया पैर

छठे ओवर में श्रीलंका ने अपने 50 रन पूरे कर लिये हैं. तिलकरत्ने दिलशान और सनथ जयसूर्या क्रीज पर पांव जमा चुके हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

दिलशान-जयसूर्या क्रीज पर

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने श्रीलंका लीजेंड्स के बल्लेबाज क्रीज पर पहुंच गये हैं. तिलकरत्ने दिलशान और सनथ जयसूर्या ओपनिंग करने आए हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

इंडिया ने श्रीलंका को दिया 182 का लक्ष्य

युवराज सिंह और यूसुफ पठान के शानदार अर्धशतक की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया है. युवराज ने 41 गेंद पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 60 रन बनाए. जबकि यूसुफ पठान ने 36 गेंद में पांच छक्के और चार चौके की मदद से 62 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 23 गेंद में पांच चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

युवराज आउट, इंडिया को चौथा झटका

युवराज सिंह 60 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इसके साथ ही भारत को चौथा झटका लगा है. युवराज ने अपनी पारी में कई गगनचुंबी छक्के लगाए हैं.

3:52 AM. 22 Mar 21 3:52 AM. 22 Mar

यूसुफ पठान ने भी पूरा किया अर्धशतक

युवराज सिंह के बाद यूसुफ पठान ने भी अर्धशतक जमा दिया है. पठान ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. पठान ने पांच छक्के और तीन चौके लगाए हैं.

2:01 AM. 22 Mar 21 2:01 AM. 22 Mar

युवराज का तूफानी अर्धशतक

युवराज सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में तूफानी अर्धशतक जमाया है. उन्होंने 35 गेंदों में अपना फिफ्टी पूरा किया. इस दौरान युवी ने 3 छक्के और 4 चौके जमाये. युवराज का साथ दे रहे यूसुफ पठान भी आक्रामक पारी खेल रहे हैं. अब तक इंडिया का स्कोर 16वें ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बन चुका है.

2:01 AM. 22 Mar 21 2:01 AM. 22 Mar

14वें ओवर में इंडिया का स्कोर 100 के पार

इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 14वें ओवर में 100 के पार पहुंचा. इस समय युवराज सिंह और यूसुफ पठान की जोड़ी मैदान पर जमी हुई है. युवराज अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

भारत को तीसरा झटका, सचिन आउट

सचिन तेंदुलकर 30 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए. उनकी जगह पर क्रीज पर यूसुफ पठान आए हैं.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

10 ओवर के बाद भारत के 77 रन

10 ओवर के बाद भारत के 77 रन पूरे हो गये हैं. युवराज सिंह ने दिलशान के दसवें ओवर में दो छक्के लगाए हैं. युवराज 27 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सचिन ने 30 रन बना लिए हैं.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

भारत के 50 रन पूरे

सात ओवर की समाप्ति पर भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं. युवराज सिंह ने सिक्सर लगाकर भारत को 50 रन तक पहुंचाया.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

इंडिया को दूसरा झटका, बद्रीनाथ आउट

भारत को दूसरा झटका लगा है. भारत के दूसरे बल्लेबाज के रूप में एस बद्रीनाथ आउट हो गये हैं. उनकी जगह क्रीज पर युवराज सिंह आए हैं.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

इंडिया को पहला झटका, वीरेंद्र सहवाग आउट

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में इंडिया लीजेंड्स को पहला झटका लगा है. सहवाग रंगना हेरथ की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. सहवाग 10 रन बनाकर आउट हुए.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

दो ओवर की समाप्ति पर इंडिया का स्कोर 12 रन

दो ओवरों की समाप्ति पर इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 12 रन हो गया है. वीरेंद्र सहवाग ने आठ गेंद का सामना करते हुए चार रन बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर एक चौके की मदद से 4 गेंद में छह रन बना चुके हैं.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

सचिन और सहवाग की जोड़ी क्रीज पर

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

इस सीरीज में दिलशान ने आठवीं बार जीता टॉस 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में तिलकरत्ने दिलशान ने आज फाइनल मुकाबले में आठवीं बार लगातार टॉस जीता है.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

श्रीलंका लीजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा (विकेटकीपर), चिंथारा जयसिंघे, चमारा सिल्वा, कौशल्या विरारत्ने, रुसेल एरनोल्ड, फरवीज महरूफ, नुवान कुलसेकरा, धमिका प्रसाद, रंगना हेरथ.

1:30 AM. 22 Mar 21 1:30 AM. 22 Mar

इंडिया लीजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, नमन ओझा (विकेटकीपर), इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल.

12:13 AM. 22 Mar 21 12:13 AM. 22 Mar

श्रीलंका लीजेंड्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत लीजेंड्स की ओर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग कीे जोड़ी एक बार फिर भारत की ओर से ओपनिंग करेगी.

मुख्य बातें

Road Sefety World Series Final LIVE Score: सचिन तेंदुलकर की अगुआई में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में कब्जा जमा लिया. रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में इंडिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना पायी. भारत की ओर से युवराज सिंह ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाये. वहीं यूसुफ पठान 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा सचिन ने 5 चौकों की मदद से 23 गेंदों में 30 रन बनाये. हर अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >