IND-L vs SL-L, RSWS 2022 Final: श्रीलंका लीजेंड्स को रौंदकर इंडिया लीजेंड्स बना फिर से चैंपियन

Road Safety World Series 2022 Final India Legends vs Sri Lanks Legends: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज शनिवार को भारत लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिय लीजेंड्स ने नमन ओझा के नाबाद शतक के दम पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इंडिया लीजेंड्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली यह टीम दूसरी बार इस सीरीज की चैंपियन बन गयी है. नमन ओझा मैन ऑफ द सीरीज चुने गये हैं. उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं.

6:19 AM. 2 Oct 22 6:19 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्य फिर चैंपियन

शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हरा दिया. 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई, जिसमें विनय कुमार ने तीन विकेट लिये. शुरुआत में भारत के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नमन ओझा की 71 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी ने भारत को 20 ओवरों में छह विकेट पर 195 रन बनाने में मदद की. उनकी पारी में 15 चौके और दो छक्के भी शामिल थे. इस बीच, श्रीलंका के लिए नुवान कुलशेखरा अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने तीन ओवर में तीन विकेट हासिल किये. इंडिया लीजेंड्स एक बार फिर चैंपियन बनी है.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

सनथ जयसूर्या आउट, श्रीलंका लीजेंड्स को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या आउट हो गये हैं. विनय कुमार ने जयसूर्या को बोल्ड कर दिया है. जयसूर्या ने छह गेंद पर महज पांच रन बनाये. श्रीलंका लीजेंड्स को पहला झटका लगा है.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

श्रीलंका लीजेंड्स की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका लीजेंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर सनथ जयसूर्या और दिशान मुनावीरा क्रीज पर आये हैं. श्रीलंका को जीतने के लिए 20 ओवरों में 196 रनों की जरूरत है.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को दिया 196 रनों का लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज नमन ओझा के नाबाद शतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ओझा ने 71 गेंद पर 108 रनों की जानदार पारी खेली. विजय कुमार ने भी टीम के लिए 36 रनों का योगदान दिया. युवराज सिंह ने 19 रन बनाये.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

नमन ओझा ने जड़ा शतक 

नमन ओझा ने शानदार शतक जड़ दिया है. ओझा ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 71 गेंद पर 108 रन बनाये. नमन ओझा नाबाद रहे उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और दो छक्का लगाया.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

नमन ओझा का अर्धशतक

नमन ओझा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 39 गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. इस समय ओझा 48 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा है.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स को तीसरा झटका, विजय कुमार आउट

विजय कुमार 36 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इंडिया लीजेंड्स को तीसरा झटका लगा है. नमन ओझा अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं. विजय कुमार की जगह बल्लेबाजी करने युवराज सिंह क्रीज पर आये हैं.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स को दूसरा झटका, सुरेश रैना आउट

इंडिया लीजेंड्स को दूसरा झटका लगा है. बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विनय कुमार क्रीज पर आये हैं. रैना दो गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स को पहला झटका, सचिन आउट

सलामी बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर शून्य पर आउट हो गये हैं. इंडिया लीजेंड्स को पहला झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सुरेश रैना क्रीज पर आये हैं. नुआव कुलशेखरा ने सचिन का विकेट चटकाया.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

श्रीलंका लीजेंड्स की प्लेइंग इलेवन

सनथ जयसूर्या, महेला उदावटे, तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), उपुल थरंगा (विकेटकीपर), दिलशान मुनवीरा, ईशान जयरत्ने, असेला गुणरत्ने, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, नुवान कुलशेखरा, धम्मिका प्रसाद.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स की प्लेइंग इलेवन

नमन ओझा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, राजेश पवार, राहुल शर्मा, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीत लिया है. कप्तान सचिन तेंदुलकर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पिछले बार का चैंपियन भारत इस बार भी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम बड़ा स्कोर पोस्ट करना चाहेगी.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

श्रीलंका लीजेंड्स की टीम

सनथ जयसूर्या, महेला उदावटे, तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), उपुल थरंगा (विकेटकीपर), ईशान जयरत्ने, चमारा सिल्वा, जीवन मेंडिस, चतुरंगा डी सिल्वा, असेला गुणारत्ने, इसुरु उदाना, नुवान कुलसेकरा, धम्मिका प्रसाद, दिलरुवन परेरा , चमिंडा वास, चमरा कपुगेदेरा, कौशल्या वीररत्ने, थिसारा परेरा, चिंताका जयसिंघे, दिलशान मुनवीरा.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

इंडिया लीजेंड्स की टीम

नमन ओझा (विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, इरफान पठान, राजेश पवार, राहुल शर्मा, मुनाफ पटेल, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार, रवि गायकवाड़, हरभजन सिंह, एस बद्रीनाथ, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा.

4:16 AM. 2 Oct 22 4:16 AM. 2 Oct

फाइनल मुकाबला आज

Road Safety World Series 2022 Final Live Score: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज शनिवार को भारत लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लीजेंड्स अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी, वहीं श्रीलंका पहली बार इस खिताब को जीतने के लिए प्रयास करेगी. इंडिया लीजेंड्स के सलामी बल्लेबाज नमन ओझा शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पूरी सीरीज में सभी को प्रभावित किया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

मुख्य बातें

Road Safety World Series 2022 Final India Legends vs Sri Lanks Legends: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज शनिवार को भारत लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिय लीजेंड्स ने नमन ओझा के नाबाद शतक के दम पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इंडिया लीजेंड्स ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया. इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली यह टीम दूसरी बार इस सीरीज की चैंपियन बन गयी है. नमन ओझा मैन ऑफ द सीरीज चुने गये हैं. उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >