Road Safety World Series 2021: भारत ने साउथ अफ्रीका को 56 रन से हराया, सचिन और युवराज की धुआंधार पारी

Road Safety World Series 2021, India Legends vs South Africa Legends LIVE Score Streaming रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends) का मैच हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. भारत यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेगा. इस सीरीज में भारत ने चार मैच खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को इंग्लैंड को हराकर मजबूत स्थिति में है.

Live Updates
10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

भारत ने साउथ अफ्रीका को 56 रन से हराया

इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रन से हरा दिया है. भारत के पहाड़ जैसे 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 148 रन पर ही सिमट गयी.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका, पीटरसन आउट

एलविरो पीटरसन के रूप में दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. सात रन बनाकर खेल रहे पीटरसन को यूसुफ पठान ने आउट कर पवेलियन भेजा.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका वान विक आउट 

वान विक के रूप में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को दूसरा झटका लगा है. विक भी अपने अर्धशतक से चूक गये हैं. उन्होंने प्रज्ञान ओझा को अपना विकेद दे दिया. उनका निजी स्कोर 48 रन रहा.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, पुटिक आउट

दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत देने वाले एंड्रयू पुटिक को 41 रन के निजी स्कोर पर यूसुफ पठान ने आउट किया. पुटिक 11वें ओवर में आउट हुए. यह दक्षिण अफ्रीका के लिए पहला झटका था.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 205 रनों का लक्ष्य

युवराज सिंह की तूफानी पारी और सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 204 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को जीत के लिए 205 रन बनाने होंगे.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

युवराज सिंह ने की छक्कों की बरसात, बनाया 21 बॉल में अर्धशतक

युवराज सिंह ने 21 गेंद में दो चौके और 6 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

युवराज से लगाए लगातार 4 छक्के 

युवराज सिंह ने 18वें ओवर में लगातार 4 छक्के लगाए है. उन्होंने डी ब्रून की गेंद पर लगातार छक्के जड़े हैं.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

इंडिया लीजेंड्स को तीसरा झटका, यूसुफ पठान आउट

यूसुफ पठान 10 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. पठान की जगह मनप्रीत गोनी क्रीज पर आए हैं.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

बद्रीनाथ हुए चोटिल, मैदान से बाहर गये. 

एस बद्रीनाथ चोटिल हो गये हैं और वह मैदान के बाहर चले गये हैं. बद्रीनाथ ने टीम के लिए 42 रन बनाए. उनकी जगह यूसुफ पठान क्रीज पर आए हैं. उनके साथ युवराज सिंह है.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

इंडिया लीजेंड्स को दूसरा झटका, 60 रन बनाकर तेंदुलकर आउट

सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 60 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार भारत को दूसरा झटका लगा है. भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 112 रन है.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

सचिन का अर्धशतक, टीम इंडिया के 100 रन पूरे

सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक जमा दिया है. इसके साथ ही भारत के भी 100 रन पूरे हो गये हैं. सचिन ने सात चौके और एक छक्का लगाया है. दूसरी छोर पर बद्रीनाथ भी अर्धशतक के करीब हैं.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 81 रन

11 ओवर की समाप्ति पर इंडिया लीजेंड्स ने 81 रन बना लिए हैं. सचिन तेंदुलकर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, बद्रीनाथ ने अब तक 36 रन बनाए हैं.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

टीम इंडिया के 50 रन पूरे 

सचिन तेंदुलकर और बद्रीनाथ की समझदारी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं. भारत ने आठवें ओवर में 50 रन पूरे किये हैं.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

एंड्रयू पुटिक, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), अल्विरो पीटरसन, जोंटी रोड्स (कप्तान), लूट्स बोसमैन, जैंडर डी ब्रुइन, रोजर टेलीमैचस, गार्नेट क्रुगर, थांडी तशबाला, मोंडे ज़ोंडेकी, मखाया एनटीनी.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

इंडिया लीजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), एस बद्रीनाथ, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), मनप्रीत गोनी, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल.

10:53 PM. 13 Mar 21 10:53 PM. 13 Mar

भारत को पहला झटका, सहवाग आउट

वीरेंद्र सहवाग के रूप में इंडिया लीजेंड्स को पहला झटका लगा है. सहवाग 6 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

7:02 PM. 13 Mar 21 7:02 PM. 13 Mar

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends) का मैच हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

मुख्य बातें

Road Safety World Series 2021, India Legends vs South Africa Legends LIVE Score Streaming रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends) का मैच हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. भारत यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेगा. इस सीरीज में भारत ने चार मैच खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका गुरुवार को इंग्लैंड को हराकर मजबूत स्थिति में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >