बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म होते ही आलराउंडर धवन का संन्यास, धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में किया था डेब्यू

Rishi Dhawan: भारतीय टीम के ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में अपना डेब्यू किया था और आईपीएल में 2013 से 2024 तक सक्रिय रहे.

Rishi Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम में अब संन्यास का दौर चल रहा है. ऋद्धिमान साहा के बाद रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया था. अब भारत के स्टार ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश के 34 वर्षीय तेज गेंदबाज  ऑलराउंडर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उन्होंने अच्छी छाप छोड़ी. अपने संन्यास लेने के अवसर पर उन्होंने क्रिकेट से अपने लगाव और 20 साल के इस सफर में सभी साथी कोच, खिलाड़ी और संस्थाओं का धन्यवाद किया.  

धवन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं भारी मन से भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं. हालांकि मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है. यह एक ऐसा खेल है जिसने पिछले 20 वर्षों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है. इस खेल ने मुझे ढेर सारी खुशियां और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी.” उन्होंने आगे लिखा कि वे इस मौके पर बीसीसीआई, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. साधारण शुरुआत से लेकर भव्य मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत सम्मान की बात रही. क्रिकेट उनकी जुनून रहा है और हर सुबह उठने का कारण भी. ऋषि ने अपने सभी कोच, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ को भी धन्यवाद देते हुए कहा, “ मैं आज जो व्यक्ति बन पाया हूं, उसमें इन लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है.”

ऋषि धवन का भारतीय टीम और आईपीएल कैरियर

ऋषि धवन ने भारतीय टीम की ओर से तीन एकदिवसीय और एक टी20I मुकाबले में हिस्सा लिया. धवन ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में अपना डेब्यू किया था. धवन ने आईपीएल में 10 साल तक दो फ्रेंचाइजियों के साथ अपना क्रिकेट कैरियर बढ़ाया. 2013 में मुंबई इंडियंस और 2014 से 2024 तक पंजाब किंग्स और का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 39 मैचों में 25 विकेट लिए और 210 रन बनाए. धवन इस बार की नीलामी में भी शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था. 

घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे धवन

धवन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. 134 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 29.74 की औसत से 186 विकेट चटकाने के साथ ही एक शतक के साथ 38.23 की औसत से 2906 रन भी बनाए हैं. ऋषि धवन हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी सत्र के शेष भाग के लिए हिमाचल प्रदेश टीम के प्रमुख सदस्य हैं. 2024-25 के सत्र में हिमाचल ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है. धवन इस सत्र में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रहे हैं, उन्होंने सभी पांच मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होंने 79.40 की शानदार औसत से 397 रन बनाए हैं और 28.45 की औसत से 11 विकेट लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >