अपनी पूरी क्षमता नहीं पहचान रहे ऋषभ, अश्विन ने कहा बस यह कर लें तो हर मैच में शतक लगाएंगे

Rishabh Pant: रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को सलाह दी है, कि अगर वे अपनी डिफेंसिव तकनीक पर काम कर लें तो हर मैच में शतक लगा सकते हैं.

Rishabh Pant: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 1-3 से गंवा दिया. इस पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई. मध्यक्रम में ऋषभ से काफी उम्मीदें थीं, जैसा उन्होंने 2021 के दौरे पर जबरदस्त खेल दिखाया था. इस दौरे पर उन्होंने शुरुआत तो काफी ठीक की, लेकिन उसे आगे नहीं बढ़ा पाए. पांच मैचों की 9 पारियों में 255 रन बनाकर भारत की तरफ से चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वे अपना विकेट काफी बार गिफ्ट करते दिखे. इसी बात पर सुनील गावस्कर ने उन्हें स्टुपिड तक कह दिया था. लेकिन अब पंत को रविचंद्रन अश्विन का साथ मिला है. अश्विन ने कहा कि वह अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन वे अपनी क्षमता का सही आंकलन नहीं कर पा रहे.   

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में ही तीसरे मैच के बाद संन्यास लेने वाले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर ऋषभ पंत अपने आक्रामक और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाने में सफल रहते हैं तो वह प्रत्येक मैच में शतक बना सकते हैं. अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की पंत की क्षमता की सराहना करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके कई शॉट बहुत जोखिम वाले होते हैं जिसके कारण वह अपनी क्षमता का सही आकलन नहीं कर पाते हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘हमें उसे ठीक से बताना होगा कि अगर उसे ठोस बल्लेबाजी करनी है या किसी इरादे के साथ बल्लेबाजी करनी है तो उसे क्या करना है. उसने बहुत सारे रन नहीं बनाए हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उसने रन नहीं बनाए हों. उसके पास अभी बहुत समय है.’’ 

रक्षात्मक खेल पर दें ध्यान

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऋषभ पंत को अभी तक भी अपनी पूरी क्षमता का अहसास नहीं हुआ है. उसके पास सभी तरह के शॉट हैं – रिवर्स स्वीप, स्लॉग स्वीप, सब कुछ – लेकिन समस्या यह है कि ये सभी शॉट बहुत जोखिम वाले हैं. अगर वह अपने रक्षात्मक खेल पर भी ध्यान दे और 200 गेंद का सामना करें तो वह हर मैच में बड़ा स्कोर बना सकता है. ‘मुख्य मसला संतुलन बनाने का है. अगर वह ऐसा करने में सफल रहता है तो फिर प्रत्येक मैच में शतक बना सकता है. उसे बीच का रास्ता ढूंढना होगा.’’

सिडनी टेस्ट की पहली पारी की चर्चा नहीं हुई

पंत ने हाल ही में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच की पहली पारी में अपने रक्षात्मक खेल का शानदार नमूना पेश करते हुए 40 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया. उन्होंने केवल 29 गेंद पर पंत ने 50 रन की पारी खेल दी थी. सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 98 गेंदों में 40 रन और उसके बाद दूसरी पारी में 33 गेंदों में 61 रन बनाए.

अश्विन ने कहा, ‘‘पंत ने सिडनी टेस्ट में विपरीत अंदाज वाली दो पारियां खेली. उन्होंने पहली पारी में रक्षात्मक बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए जिसकी कोई चर्चा नहीं हुई. यह सही नहीं है.’’ ऑफ स्पिनर अश्विन ने कहा, ‘‘दूसरी पारी में, उन्होंने जोरदार अर्धशतक बनाया, जिससे उन्हें काफी प्रशंसा मिली. हर कोई उस पहली पारी को भूल गया और दूसरी पारी के लिए उनकी प्रशंसा की.’’

मैंने उसे बहुत गेंदबाजी की लेकिन वह आउट नहीं हुआ

पंत की रक्षात्मक तकनीक के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा,‘‘हमें इस पर गौर करना चाहिए कि ऋषभ पंत शायद ही कभी रक्षात्मक बल्लेबाजी करते हुए आउट हुआ हो. उसके पास विश्व क्रिकेट की सबसे अच्छी रक्षात्मक तकनीक में से एक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उसे नेट्स पर काफी गेंदबाजी की है, वह आउट नहीं हुआ. गेंद उसके बल्ले का किनारा लेकर नहीं जाती. वह एलबीडब्ल्यू नहीं होता. उसकी रक्षात्मक तकनीक बहुत अच्छी है और मैंने उसे यही बताने की कोशिश की है.’’

ICC रैंकिंग में हुए टॉप 25 से विराट हुए बाहर, जानें 2012 से 2025 तक कैसा रहा कोहली का सफर 

हिंदी दिवस पर अश्विन ने किया भाषा का अपमान! दिया ऐसा बयान कि सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >