ऋषभ, बुमराह और सूर्यकुमार एंटी डोपिंग एजेंसी के दायरे में,  NADA ने 2025 के लिए टेस्टिंग पूल में जोड़ा

राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अपने दायरे का विस्तार किया है. अब अपने व्यापक डोपिंग निरोधक कार्यक्रम में अधिक विशिष्ट क्रिकेटरों को भी शामिल किया है. नाडा ने वर्ष 2025 के लिए ‘रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल’’ (RTP) के तहत नामों की एक नई लिस्ट तैयार की है. इस सूची में कई शीर्ष, केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर शामिल हैं. इस नई सूची में टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव, टेस्ट उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह, वनडे टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रमुख हैं.

राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अपने दायरे का विस्तार किया है. अब अपने व्यापक डोपिंग निरोधक कार्यक्रम में अधिक विशिष्ट क्रिकेटरों को भी शामिल किया है. नाडा ने वर्ष 2025 के लिए ‘रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल’’ (RTP) के तहत नामों की एक नई लिस्ट तैयार की है. इस सूची में कई शीर्ष, केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर शामिल हैं. इस नई सूची में टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव, टेस्ट उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह, वनडे टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रमुख हैं. हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन और तिलक वर्मा भी नई सूची में हैं. सूची में महिला क्रिकेटरों में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं.

NADA ने बीसीसीआई को सूचित किया

 मौजूदा आरटीपी में कुल 14 पुरुष और महिला क्रिकेटरों के साथ-साथ अन्य खेलों के एथलीट भी शामिल हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नाडा के डोप नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल श्रृंखला के दौरान आरटीपी में शामिल कुछ क्रिकेटरों के मूत्र के नमूने एकत्र करेंगे. डीसीओ विभिन्न मैच स्थलों का दौरा करेंगे. बीसीसीआई को इस प्रक्रिया के लिए सूचित कर दिया गया है.

NADA ने पिछली बार चेतावनी देकर छोड़ा था

नाडा ने सितंबर 2019 में चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा सहित पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए आरटीपी बनाया था. यह क्रिकेटरों का पहला समूह था, जिन्होंने परीक्षण के लिए अपने मूत्र के नमूने देने के लिए नाडा डीसीओ के साथ अपने ‘ठिकाने’ का विवरण साझा किया था. लेकिन जून 2020 में, नाडा ने अपने ठिकाने का खुलासा न करने के लिए पुजारा, जडेजा, राहुल, मंधाना और शर्मा को चेतावनी देकर छोड़ दिया था. बीसीसीआई ने इसके लिए दलील दी थी, कि कोविड के कारण लॉकडाउन लगा था, जिसकी वजह से खिलाड़ी अपना ठिकाने का पता नहीं बता पाए थे. 

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20I, जानें कब शुरू होगा मैच और टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव मैच

क्या जानकारी साझा करनी होती है

आरटीपी का हिस्सा बनने वाले एथलीटों को ठिकाना जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होती है, जिसका उपयोग नाडा द्वारा उन्हें प्रतियोगिता से बाहर प्रभावी नमूना संग्रह प्रक्रिया के लिए खोजने के लिए किया जाएगा। ठिकाना जानकारी में निवास का पता, ईमेल पता और फोन नंबर; रात भर रहने के लिए एक पता; नियमित गतिविधियाँ, जैसे प्रशिक्षण, काम, और इन गतिविधियों के स्थान और समय. 

इस परीक्षण के लिए  प्रतियोगिता कार्यक्रम और स्थान और प्रत्येक दिन के लिए 60 मिनट का समय स्लॉट शामिल है. खिलाड़ी अपने ‘छूटे हुए परीक्षण के लिए खुद जिम्मेदार माने जाते हैं. 12 महीने की अवधि में तीन बार फाइलिंग विफलता या छूटे हुए परीक्षणों का कोई भी संयोजन एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन (ADRV) का परिणाम हो सकता है. क्रिकेटरों को शामिल करने के साथ, नाडा के एथलीटों की आरटीपी (ओलंपिक खेलों सहित) 227 खिलाड़ियों पर पहुंच गई है.

सूर्यकुमार का बल्ला चला, तो ध्वस्त हो जाएंगे कई कीर्तिमान, मिस्टर 360 के निशाने पर बल्लेबाजी के रिकॉर्ड्स

IND vs ENG: ईडन गार्डन्स में T20 की जंग, क्या सूर्यकुमार तोड़ पाएंगे शाहिद अफरीदी की कप्तानी में बना रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >