बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा, सरताज बने पंत की नजरें रोहित और सहवाग के कीर्तिमान पर

Rishabh Pant broke Ben Stokes and Vivian Richards Record: एजबेस्टन टेस्ट में ऋषभ पंत ने 58 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेली. इंग्लैंड में उनकी शानदार बल्लेबाजी जारी रही, जहां उन्होंने एक बार फिर बर्मिंघम में दर्शकों को प्रभावित किया. इस पारी के साथ उन्होंने बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा.

Rishabh Pant broke Ben Stokes and Vivian Richards Record: भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में ऋषभ पंत ने अपनी लाजवाब फॉर्म को कायम रखते हुए एक और शानदार पारी खेली. एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत की ओर से बड़ा लक्ष्य खड़ा करने की कोशिश के बीच पंत ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया. इस 58 गेंदों की पारी में उन्होंने 3 छक्के लगाए और बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऋषभ पंत को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है और उन्होंने शनिवार को बर्मिंघम में इसका एक और नजारा पेश किया. केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने शुरुआत में ही जोश टंग की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर रफ्तार पकड़ ली. हालांकि शुरुआत में जैक क्रॉली ने उनका कैच छोड़ दिया और कुछ करीबी मौके भी बने.

विदेशी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले

बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 100 रनों की अहम साझेदारी की. उन्होंने केवल 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत में 58 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके साथ ही इंग्लैंड में उनके छक्कों की कुल संख्या 24 हो गई है, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा विदेशी सरजमीं पर लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. वे बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक टीम के खिलाफ विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट पर विराट कोहली का पहला पोस्ट, ‘स्टारबॉय’ गिल के लिए कही ये बात

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत – 19 पारियां – 24 छक्के vs इंग्लैंड

बेन स्टोक्स – 14 पारियां – 21 छक्के vs दक्षिण अफ्रीका

मैथ्यू हेडन – 22 पारियां – 19 छक्के vs भारत

हैरी ब्रूक – 9 पारियां – 16 छक्के vs न्यूज़ीलैंड

विव रिचर्ड्स – 34 पारियां – 16 छक्के vs इंग्लैंड

विवियन रिचर्ड्स का भी तोड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. रिचर्ड्स ने अपने टेस्ट करियर में कुल 84 छक्के लगाए थे, जबकि पंत के नाम अब 86 छक्के दर्ज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 3 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे ऊपर बेन स्टोक्स हैं, उन्होंने अब तक 133 छक्के लगाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिनके नाम पर 107 छक्के हैं. 

शुभमन गिल की पारी से टूटे लारा और गावस्कर के रिकॉर्ड, एलन बॉर्डर की बराबरी कर रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) –  133 छक्के

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) –  107 छक्के

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) –  100 छक्के

टिम साउदी (न्यूजीलैंड) –  98 छक्के

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) –  98 छक्के

जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका/आईसीसी) –  97 छक्के

वीरेंद्र सहवाग (भारत/आईसीसी) –  91 छक्के

एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) –  90 छक्के

रोहित शर्मा (भारत) –  88 छक्के

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज/आईसीसी) –  88 छक्के

क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड) –  87 छक्के

ऋषभ पंत (भारत) –  86 छक्के

विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) –  84 छक्के

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी अब शीर्ष पर पहुंचने के करीब हैं. एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धमाकेदार पारी के बाद उनके नाम 45 टेस्ट में कुल 86 छक्के हो चुके हैं. वह अब इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं और उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) हैं.

वीरेंद्र सहवाग – 178 पारियां – 90 छक्के

रोहित शर्मा – 116 पारियां – 88 छक्के

ऋषभ पंत – 79 पारियां – 86 छक्के

एमएस धोनी – 144 पारियां – 78 छक्के

रविंद्र जडेजा – 122 पारियां – 71 छक्के

धोनी और रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड टूट गया, शुभमन गिल ने तो गजब का इतिहास रचा

वैभव सूर्यवंशी ने तय किया अपना अगला टारगेट, खुद बताया अब इस रिकॉर्ड पर है नजर

‘मैं लालची नहीं हूं’, हैरी ब्रूक ने मारा टोंट, तो पंत की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >