ऋषभ पंत बने लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान, IPL 2025 से पहले संजीव गोयनका ने की घोषणा

Rishabh Pant: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने IPL 2025 की शुरुआत होने से पहले ही अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऋषभ को खरीदने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को अपनी टीम की कमान सौंपने की घोषणा कर दी है.

Rishabh Pant: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने IPL 2025 की शुरुआत होने से पहले ही अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऋषभ को खरीदने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को अपनी टीम की कमान सौंपने की घोषणा कर दी है. इससे पहले केएल राहुल लखनऊ की टीम के कप्तान थे, लेकिन एलएसजी ने इस बार उनको रिलीज कर दिया था.

ऋषभ पंत को लखनऊ ने इस बार 27 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था. संजीव गोयनका ने इस बोली में सबको पछाड़ते हुए पंत पर सारा दांव लगाया था. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए संजीव गोयनका ने कहा, “मैं ऋषभ पंत में एक जन्मजात नेता देखता हूं. मेरे दृष्टिकोण से, वह शायद आईपीएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान होगा. लोग अब आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में ‘माही, रोहित’ कहते हैं. मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिए, 10-12 साल बाद यह ‘माही, रोहित और ऋषभ पंत’ होंगे.”

ऋषभ पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. 2021 से तीन साल तक वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे. लेकिन 2022 में 30 दिसंबर को ऋषभ का एक्सीडेंट होने की वजह से 2023 के सीजन में ऋषभ नहीं खेल सके थे. 2024 के सत्र में पंत ने वापसी की. हालांकि इसके बाद डीसी ने उन्हें रिलीज कर दिया. इस रिलीज के बाद कुछ विवादास्पद टिप्पणियां भी हुईं, लेकिन उसको दरकिनार करते हुए ऋषभ पंत एलएसजी से जुड़ गए. लखनऊ का कप्तान बनाए जाने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, “माही भाई के शब्द बहुत प्रसिद्ध हैं, एमएस धोनी ने कहा था ‘प्रक्रिया का ध्यान रखें और परिणाम अपने आप आएंगे’ मैं इसे ध्यान में रखूंगा.”

अब तक घोषित कप्तानों की सूची

LSG- ऋषभ पंत। SRH- पैट कमिंस। MI- हार्दिक पांड्या। GT- शुभमन गिल। PBKS- श्रेयस अय्यर। RR- संजू सैमसन। CSK- रुतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स की पूरी टीम

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के

विश्व क्रिकेट में उलटफेर, नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को दी पटखनी, सांसे रोक देने वाले मैच में दो रन से जीता अफ्रीकी देश, Video

रवि शास्त्री के लिए छोड़ दी कुर्सी, ‘संस्कारी’ रोहित शर्मा की अदा ने जीता सबका दिल, Video 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >