मैक्ग्रा या वॉर्न नहीं! रिकी पोटिंग ने इस बॉलर को बताया खास, कहा- जब सचिन को मुश्किल में डाला, तभी लगा…

Ricky Ponting on Mitchell Starc: 15 गेंदों में पांच विकेट लेकर टेस्ट इतिहास का सबसे तेज पांच विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का कारनामा. वेस्टइंडीज को 27 रन पर समेटते हुए 6/9 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट. वह गेंदबाज जिसने 2012 में सचिन को परेशान कर दिया. रिकी पोटिंग ने बताया कि उसे तभी देखकर लगा था कि वह वाकई खास है.

Ricky Ponting on Mitchell Starc: टेस्ट क्रिकेट में 100 मैच खेलना और 400 विकेट लेना बहुत कम गेंदबाजों के हिस्से आता है, लेकिन स्टार्क ने इन दोनों कीर्तिमानों को अपने धमाकेदार अंदाज में हासिल किया है. इस हफ्ते की शुरुआत में, उन्होंने गुलाबी ड्यूक बॉल से कहर बरपाते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया. उन्होंने केवल 15 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह टेस्ट में 400 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (9 रन पर 6 विकेट) करते हुए वेस्ट इंडीज को जमैका में केवल 27 रन पर समेट दिया, जो एक ऐतिहासिक न्यूनतम स्कोर था. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर रिकी पोंटिंग ने उस पल को साझा किया जब उन्हें यह आश्वासन मिला कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कुछ खास हैं.

जब स्टार्क क्रिकेट के शिखर पर अपनी जगह बना रहे थे, तब पोंटिंग ड्रेसिंग रूम का हिस्सा थे. उन्हें 2012 में भारत के खिलाफ पर्थ के वाका मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच की घटना आज भी स्पष्ट रूप से याद है, जो स्टार्क के करियर का तीसरा टेस्ट था. उस मुकाबले में स्टार्क ने दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपनी स्पीड और बॉल मूवमेंट से खासा परेशान कर दिया था. पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बताया, “मुझे याद है, वह सचिन तेंदुलकर को एक स्पैल डाल रहा था और उसने एक शॉर्ट बॉल डाली जो सचिन की कांख के नीचे आ गई. सचिन ने उसे लेग साइड पर किसी तरह शॉर्ट लेग की ओर खेल दिया. और जब आप देख सकते थे कि उसकी गेंदबाजी में इतनी गति और उछाल है कि सचिन जैसे बल्लेबाज भी सहज नहीं हो पा रहे थे, तो यह हमारे लिए यह संकेत था कि मिचेल स्टार्क में कुछ खास है, कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी है.”

Mitchell starc. Image: x

पूर्व कप्तान पोंटिंग ने स्टार्क की 16 साल लंबी विरासत की सराहना की, जिसमें उन्होंने 292 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनका मानना है कि बचपन से ही स्टार्क के भीतर महान बनने के संकेत साफ दिखते थे. उन्होंने कहा, “वह अब एक अद्भुत करियर की ओर बढ़ रहा है. 400 से अधिक टेस्ट विकेट. मुझे लगता है कि जिसने भी उसे शुरुआती दिनों में खेलते देखा, उसे यह एहसास हो गया था कि वह 100 टेस्ट, 400 या 500 विकेट लेने वाला गेंदबाज बन सकता है. वह लगभग 6 फीट 5 इंच लंबा है. उसके पास हमेशा गति रही है. वह हमेशा 140 की ऊंचाई तक गेंदबाजी करता रहा है और कभी-कभी 150 की रफ्तार भी छू जाता है. वह नई गेंद को दाएं हाथ के बल्लेबाजों में स्विंग कराने की क्षमता रखता है.”

स्टार्क के अंदर है सीखने की भूख

मिचेल स्टार्क के नाम वह सभी उपलब्धियां हैं जिनका कोई भी क्रिकेटर सपना देखता है. 35 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दो बार वनडे वर्ल्ड कप विजेता रह चुके हैं, टी20 वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की खिताबी टीम के भी वे हिस्सा रहे हैं. 725 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के साथ वह आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है. पोंटिंग के अनुसार, स्टार्क के अंदर आज भी कुछ नया सीखने, खुद को सुधारने और अपनी गेंदबाजी में नई विविधता जोड़ने की भूख है.

पोंटिंग ने आगे कहा, “वह लगातार बेहतर होता गया है. स्किल के लिहाज से और मानसिक रूप से, वह अब शायद पहले से कहीं ज्यादा अपने शरीर और खेल को समझता है, खासकर पिछले कुछ वर्षों में. उसने पिछले दो-तीन वर्षों में कुछ नई गेंदबाजी तकनीकें जोड़ी हैं. जैसे कि तीन-चौथाई सीम, वॉबल सीम डिलीवरी, यह बहुत बड़ा बदलाव नहीं लगता लेकिन इसने उसकी इनस्विंग को और खतरनाक बना दिया है और उसे विविधता भी प्रदान की है.” 

Video: अब इसे कौन-सा रिवर्स नाम मिलेगा? बल्लेबाज का अनोखा शॉट, बॉलर-कीपर सब कंफ्यूज

बटलर ने रच दिया इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले बने 7वें बल्लेबाज, गेल और विराट की लिस्ट में हुए शामिल

IPL से 1.10 करोड़, तो BCCI से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? इंग्लैंड दौरे पर एक मैच में इतनी मिल रही रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >