‘केएल, देख ले नहीं तो…’, जडेजा भूले नहीं राहुल की गलती, लॉर्ड्स में दे दी सीधी चेतावनी

Ravindra Jadeja warns KL Rahul in IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हुआ. दो टेस्ट मैचों में 1-1 से बराबरी के साथ दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग की, हालांकि बहुत ज्यादा सफल नहीं रहे. इसी बीच मैदान पर जडेजा ने केएल राहुल को एक बात की वॉर्निंग दे दी, जो भारत का इस दौरे पर कमजोर पक्ष भी रहा है.

Ravindra Jadeja warns KL Rahul in IND vs ENG 3rd Test: भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैचों में कमाल की बल्लेबाजी कर रही है. गेंदबाजी में भी उसी का जलवा दिख रहा है. दो टेस्ट मैचों के 10 दिनों में 8 दिन टीम इंडिया का ही दबदबा रहा है, लेकिन एक क्षेत्र ऐसा रहा है, जहां भारतीय टीम पिछड़ती हुई नजर आई है- वो है फील्डिंग. लीड्स में खेले गए पहले मैच में भारतीय फील्डर्स ने 9 कैच के मौके गंवाए थे, जो उनकी हार के बड़े कारणों में से एक रहा. दूसरे टेस्ट में भी दो कैच छोड़े गए. इसमें से एक जडेजा की गेंद पर केएल राहुल ने ब्रायडन कार्से का आसान सा कैच छोड़ दिया था. केएल की वह गलती शायद जडेजा भूल नहीं पा रहे. इसलिए तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने केएल राहुल को मजेदार अंदाज में टोक दिया. 

रवींद्र जडेजा भूले नहीं हैं… और लगता है कि उन्होंने माफ भी नहीं किया है. इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन, जब 57वां ओवर चल रहा था, तो जडेजा को लगा कि केएल राहुल शायद एक बार फिर पूरी तरह तैयार नहीं हैं. इस पर उन्होंने फौरन राहुल को टोका और कहा, “केएल, देख ले… फिर बोलेगा ध्यान नहीं था.” स्टंप माइक के जरिए शायद जडेजा ने राहुल को याद दिला दिया कि अब ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जडेजा ने चटकाया एक विकेट

पहले दिन जडेजा भारत के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे. उन्होंने लीड्स टेस्ट में शतक जड़ने वाले ओली पोप को चाय के बाद पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा. जडेजा ने 10 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया और बेहद किफायती गेंदबाजी की. कप्तान शुभमन गिल ने चाय के बाद जसप्रीत बुमराह को न लाकर सीधे जडेजा को गेंद सौंपी, जो एक शानदार कप्तानी चाल साबित हुई. जडेजा ने पोप को आगे खींचा और उन्होंने एक हल्की सी बढ़त विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में दे दी.

दूसरे दिन जडेजा से उम्मीदें

भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ले ली थी. हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में भारत गोल्ड डस्ट (विकेट) हासिल नहीं कर पाया. हालांकि जैसे ही गेंद थोड़ी पुरानी होगी तब दूसरे दिन पिच पर स्पिनर्स को और मदद मिलने की संभावना है. तब भारत को जडेजा से एक बड़ी भूमिका की उम्मीद होगी. जो रूट और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 170 गेंदों पर 79 रन जोड़ दिए हैं और इंग्लैंड का स्कोर 251/4 तक पहुंचा दिया है. रूट 99 रन पर नाबाद हैं और स्टोक्स 39 रन पर डटे हुए हैं, हालांकि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या भी है. वहीं भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली.

श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड रन, पहले टी20 में मेंडिस की फिफ्टी की बदौलत बांग्लादेश को हराया

बुमराह के ऊपर हुआ ‘लेडीबर्ड्स’ का हमला, लॉर्ड्स मैदान पर मची भागम-भाग, देखें वीडियो

लॉर्ड्स में बिना शतक जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पोंटिंग-कैलिस की बराबरी कर सचिन के कीर्तिमान पर गड़ाई नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >