रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव और जैक्स कैलिस का तोड़ दिया रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट का नया कीर्तिमान

Ravindra Jadeja Record: रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया है. वे अब ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कैलिस और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने खुद को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शामिल कर लिया है.

Ravindra Jadeja Record ICC Rating All Rounder In Test Cricket: रवींद्र जडेजा ने एक नया इतिहास रचते हुए अपने असाधारण प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में गहरी छाप छोड़ी है. लंबे समय तक निरंतर उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए उन्होंने खुद को ICC टेस्ट टीम में एक अहम स्थान दिलाया. जैक्स कैलिस और कपिल देव जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जडेजा ने खुद को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार कर लिया है. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया है. वे ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में अपनी अपडेटेड रैंकिंग जारी की, जिसमें जडेजा 400 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष ऑलराउंडर बने हुए हैं. ICC टेस्ट टीम 2024 में नामित जडेजा ने टेस्ट इतिहास में नंबर एक ऑलराउंडर के रूप में सबसे लंबे समय तक रहने वाले खिलाड़ी बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया. रवींद्र जडेजा ने 9 मार्च 2022 को वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पछाड़ते हुए ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था. तब से अब तक उन्होंने लगातार 1,152 दिन (38 महीने से ज्यादा) तक यह स्थान बनाए रखा है. जडेजा का शीर्ष पर राज आधिकारिक तौर पर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर के रूप में सबसे लंबा सिलसिला बन गया है.

मार्च 2022 के बाद जडेजा का प्रदर्शन

इस दौरान जडेजा ने 23 टेस्ट मैचों में 1,175 रन बनाए, औसत रहा 36.71, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में उन्होंने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से 91 विकेट लिए, औसत रहा 22.34, जिसमें 6 बार पांच विकेट और 2 बार दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है. जडेजा ने पिछले साल 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 29.27 की औसत से 527 रन बनाए और 24.29 की शानदार औसत से 48 विकेट लिए. इस जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत जडेजा ने जैक्स कैलिस, कपिल देव और इमरान खान जैसे दिग्गज ऑलराउंडर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. (Ravindra Jadeja Record ICC Rating All Rounder Longest Time In Test Cricket)

ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग- शीर्ष 10 खिलाड़ी

हालिया ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी मेहदी हसन मिराज (327 पॉइंट्स) और मार्को यानसेन (294 पॉइंट्स) हैं. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 में जडेजा इकलौते भारतीय ऑलराउंडर हैं.

रवींद्र जडेजा (भारत)- 400 अंक

मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)- 327 अंक

मार्को जेनसन (दक्षिण अफ्रीका)- 294 अंक

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 271 अंक

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 253 अंक

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)- 249 अंक

जो रूट (इंग्लैंड)- 247 अंक

गस एटकिंसन (इंग्लैंड)- 240 अंक

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 235 अंक

क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 225 अंक

‘पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं…’, यार विराट-रोहित के संन्यास पर तीन बातों के लिए भावुक हुए धवन

Video: रोहित-विराट का रिटायरमेंट; भावुक हुए योगराज सिंह, युवी की दिलाई याद, BCCI को किया आगाह

केएल राहुल नहीं नंबर 4 पर विराट का उत्तराधिकारी ये बल्लेबाज, वसीम जाफर ने बताया नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >