अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, बीच सीरीज में रिटायरमेंट के बाद विराट के साथ दिखे इमोशनल

R. Ashwin Retirement: अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है.

R. Ashwin Retirement: भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बीच सीरीज में संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. वे अब टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में नजर नहीं आएंगे. अश्विन का क्रिकेट कैरियर शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 267 मैचों में शिरकत की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इसकी जानकारी दी. अश्विन इसकी घोषणा से पहले पवेलियन में विराट के साथ इमोशनल बातें करते भी दिखे थे.

श्रीलंका के खिलाफ 5 जून 2010 को एकदिवसीय मुकाबले में अपना डेब्यू करने वाले अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 765 विकेट हासिल किए. 24 के एवरेज और 50 की स्ट्राइक रेट से अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 37 बार यह कारनामा किया है. 59 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन रहा.

प्रारूपमैचविकेटरन
टेस्ट1065373503
ओडीआई116156707
टी20I6572184
आईपीएल212180800

38 साल के अश्विन ने बैटिंग में भी अपने हाथ दिखाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 14 अर्द्धशतकों के साथ 3503 रन बनाए. अश्विन ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में टेस्ट मैच 124 रन बनाकर तहलका ही मचा दिया था. यह उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. अश्विन कई मौकों पर भारत के लिए निचले क्रम पर तारणहार बने थे. वे ऑलराउंडर की आईसीसी रैंकिंग में 2016 में नंबर वन के साथ हमेशा टॉप 10 में बने रहे.

अश्विन का इस तरह अचानक बीच सीरीज में संन्यास लेना थोड़ा अचंभित करता है. हालांकि मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वे क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे. उन्होंने बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों के साथ कोच और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को भी धन्यवाद दिया. अश्विन इस बार 2025 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं और 14 मार्च से शुरू होने वाले लीग में अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >