IND vs ENG 2nd Test मैच जीतने के लिए शुभमन गिल को क्या करना चाहिए? रवि शास्त्री ने दी ये सलाह

Ravi Sastri Suggestion to Shubman Gill for IND vs ENG 2nd Test: भारत को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में पांच शतक लगाने के बावजूद इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. अब एजबैस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को सकारात्मक रवैया अपनाने और तुरंत पलटवार करने की सलाह दी है. शास्त्री का मानना है कि भारत सीरीज को बराबरी पर लाने में सक्षम है, बशर्ते खिलाड़ी आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ खेलें.

Ravi Shastri Suggestion to Shubman Gill for IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. मेन इन ब्लू की ओर से मैच में पांच शतक लगाए गए, फिर भी इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025- 27 के चक्र के पहले मैच में इंग्लैंड ने मैच के अधिकतर हिस्से में भारत ने दबदबा बनाए रखा था. अब भारत को एडबस्टन में होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए जल्दी खुद को तैयार करना होगा, जो संभवतः एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के विजेता का फैसला करेगा. भारत इस मैच में कैसे जीत सकता है, इस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है. शास्त्री ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि वे सकारात्मक बने रहें, इसी की बदौलत वे बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को बराबरी पर ला सकेंगे. 

भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी विभाग चिंतित करने वाला है. क्योंकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट में शामिल किया जाएगा या नहीं, क्योंकि उनका वर्कलोड लगातार मॉनिटर किया जा रहा है. वहीं टीम यह भी विचार कर रही है कि क्या रविंद्र जडेजा के साथ एक और स्पिनर को खिलाया जाए. हालांकि शास्त्री टीम चयन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. उनकी राय में भारत को इस निर्णायक मुकाबले में सकारात्मक क्रिकेट खेलने पर ध्यान देना चाहिए.

भारत करे पलटवार- शास्त्री

शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा, “भारत के लिए सबसे जरूरी बात है कि वो तुरंत पलटवार करे. जब आप ऐसा टेस्ट हारते हैं जिसमें आपने ज्यादातर वक्त दबदबा बनाया हो और फिर आखिरी दिन बड़ी रन चेज में मैच हार जाएं, तो इंग्लैंड को संयम बनाए रखने और जीतने का श्रेय देना होगा. ऐसे में वापसी के लिए बहुत हिम्मत और कैरेक्टर की जरूरत होती है.”

Ind vs eng 1st test. Image: bcci/x

भारत करेगा वापसी, उम्मीद है- रवि

उन्होंने आगे कहा, “अब बुमराह खेलते हैं या नहीं, यह कहना मुश्किल है. लेकिन उम्मीद करते हैं कि वे खेलें क्योंकि यह टेस्ट बहुत अहम है और अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है. आपको बस एक मैच पर ध्यान देना है. ये पांच मैचों की सीरीज है और भारत निश्चित रूप से वापसी की उम्मीद करेगा.”

‘गिल ने बहुत कुछ सीखा होगा’

शास्त्री का मानना है कि नए कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच की हार से बहुत कुछ सीखा होगा और बाकी बचे मैचों में वे अधिक सक्रिय नेतृत्व करना चाहेंगे. शास्त्री ने कहा, “लोग कह रहे हैं कि वो थोड़े रिएक्टिव थे और ये हो सकता है जब आप पहली बार कप्तानी कर रहे हों, खासकर जब बल्लेबाजी के लिए इतनी अच्छी परिस्थितियां और तेज आउटफील्ड हो, तो चीजें आपके खिलाफ जा सकती हैं.” शास्त्री ने आगे कहा, “लेकिन उन्होंने (गिल ने) इससे बहुत कुछ सीखा होगा और अब वे ज्यादा प्रोऐक्टिव रहना चाहेंगे, जिसका मतलब है कि गेंदबाजों और फील्डरों को भी उनका पूरा साथ देना होगा. इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपने रोल के बारे में स्पष्ट होना होगा और मैदान पर जाकर उसे बखूबी अंजाम देना होगा.”

Shubman gill in team huddle. Image: bcci/x

बर्मिंघम में भारत को बदलना पड़ेगा इतिहास

इंडिया-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के लिए मंगलवार, 2 जुलाई से मैदान पर उतरेंगे. यह मुकाबला ऐसे मैदान पर होगा, जहां भारत ने आज तक कोई मुकाबला नहीं जीता है. अब तक दोनों टीमें इस मैदान पर 8 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से केवल 1 मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि 7 बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है. आखिरी बार 2022 में दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर जब मुकाबला हुआ था, तब इंग्लैंड ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (378 रन) चेज किया था. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के ऊपर मैच और सीरीज का दोहरा दबाव होगा, साथ ही इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड सुधारने का भी दारोमदार होगा. 

OMG लौट आए स्टेन और वार्न! उसी तेजी और टर्न से उड़े स्टंप्स-बिखरी गिल्लियां, गेंदों से बरपा कहर; विश्वास करना मुश्किल

वैभव सूर्यवंशी का प्रयास बेकार, आखिरी ओवरों में इंग्लैंड ने पलट दी बाजी, टीम इंडिया से ऐसे छीन ली जीत

125 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही मैच में ट्रिपल सेंचुरी के साथ आए चार शतक, पहाड़-सा बना स्कोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >