विराट कोहली के फॉर्म पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा जुनून की कमी नहीं, जल्द ही करेगा वापसी

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने पिछले दो साल से शतक नहीं जड़ा है. पूर्व कोच रवि शास्त्री का इसपर बयान आया है. रवि शास्त्री को भरोसा है कि विराट में जुजून की कोई कमी नहीं है, वह जल्द ही खराब दौर से बाहर निकल जायेंगे.

नयी दिल्ली : लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि फिटनेस, जीत की भूख और जुनून के मामले में अभी भी उसका कोई सानी नहीं है और वह इस जरूरी ब्रेक के बाद शानदार वापसी करेगा. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाला मैच पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. पिछले साल टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से हारने के बाद भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह पहला मैच है.

शास्त्री ने अप्रैल में कोहली को ब्रेक लेने की दी थी सलाह

शास्त्री ने अप्रैल में विराट कोहली को क्रिकेट से ब्रेक लेने और जरूरी लगे तो आईपीएल भी नहीं खेलने की सलाह दी थी. शास्त्री ने कहा, मैंने हाल ही में कोहली से बात नहीं की है लेकिन बड़े खिलाड़ी हमेशा समय पर चेत जाते हैं. एशिया कप से पहले लिया ब्रेक उसके लिये फायदेमंद होगा जिसमें उसने आत्ममंथन किया होगा. लोगों की याददाश्त बहुत छोटी होती है और पाकिस्तान के खिलाफ वह अर्धशतक भी बना लेगा तो लोग सब कुछ भूल जायेंगे.

Also Read: विराट कोहली के फॉर्म पर पूर्व पाक स्पिनर का आया बड़ा बयान, कहा- टीम ने भरोसा किया तो प्रदर्शन करना होगा
शास्त्री ने कोहली की जमकर की तारीफ

वसीम अकरम के साथ स्टार स्पोटर्स के कमेंट्री बॉक्स में ‘शाज एंड वाज’ के साथ लौटे शास्त्री ने कहा, मैंने हाल ही में एक आंकड़ा देखा कि पिछले तीन साल में कोहली ने अपने समकालीन केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर या जो रूट की तुलना में तीन गुना मैच खेले हैं. वह तीनों प्रारूपों में लगातार खेल रहा था जिसका असर पड़ा होगा. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उसके जैसा फिट कोई और भारतीय क्रिकेटर नहीं है. वह एक मशीन है और उसके भीतर जीत की भूख और जुनून जस की तस है. हर बड़ा खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है और उससे सीखता है. उसे बस एक बड़ी पारी की जरूरत है.

वसीम अकरम ने भी कोहली पर रखी राय

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा, पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर जिस तरह से कोहली की आलोचना हो रही है, वह बिल्कुल गैर जरूरी है. वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से है. फॉर्म अस्थायी होता है और ‘क्लास’ हमेशा रहता है. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेगा लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नहीं करे.

Also Read: शाहिद अफरीदी से फैन ने विराट कोहली के शतक न लगाने के बारे में पूछा, क्रिकेटर ने दिया दिल छूने वाला जवाब
बाबर आजम से कोहली की नहीं होनी चाहिए तुलना

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कोहली से तुलना को जल्दबाजी करार देते हुए अकरम ने कहा, यह तुलना स्वाभाविक है और हर दौर में हुई है. इंजमाम उल हक की तुलना सचिन तेंदुलकर से, गुंडप्पा विश्वनाथ की जहीर अब्बास से और जावेद मियांदाद की सुनील गावस्कर से तुलना हुई है. उन्होंने कहा, बाबर के पास अच्छी तकनीक है और वह तेजी से सीख रहा है. वह उस रास्ते पर है कि कोहली की तरह महान बन सकता है लेकिन उसकी तुलना अभी जल्दबाजी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >