राजस्थान रॉयल्स करेगा 6 खिलाड़ियों का ट्रेड ऑफ, रेस में CSK इस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा डिमांड

IPL Trade Off Rajasthan Royals and CSK: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के लिए छह खिलाड़ियों के संभावित ट्रेड-ऑफ पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा डिमांड संजू सैमसन के लिए हो सकती है, हालांकि अभी कुछ तय नहीं है. टीम के पास ध्रुव जुरेल जैसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ का विकल्प भी मौजूद है.

IPL Trade Off Rajasthan Royals and CSK: राजस्थान रॉयल्स 2026 आईपीएल के लिए अपनी टीम की संरचना पर फिर से विचार कर सकती है जिसमें कम से कम छह खिलाड़ियों के लिए विभिन्न फ्रैंचाइजी ने ‘ट्रेड-ऑफ’ (खिलाड़ियों की अदला बदली) में दिलचस्पी दिखाई है. राजस्थान रॉयल्स ने द्वारा कोई नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जिन खिलाड़ियों के लिए ट्रेड-ऑफ की मांग सबसे अधिक होगी, उनमें से एक उनके लंबे समय के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) हो सकते हैं. सैमसन और राजस्थान की टीम आपसी सहमति से अलग होने का फैसला करते हैं या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है. टीम के पास ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज है जो सैमसन जैसा प्रभावशाली है.

आईपीएल में अभी खास तौर पर दो टीमों को बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है. चेन्नई सुपर किंग्स जिसके आइकन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अगले आईपीएल सत्र के शुरू होने पर अपने 45वें जन्मदिन से कुछ महीने दूर होंगे. दूसरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हो सकती है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्विंटन डिकॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं जताना चाहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन को कई बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला और राजस्थान रॉयल्स के सूत्रों ने भी किसी खास खिलाड़ी के साथ ट्रेड-ऑफ की बातचीत के बारे में कुछ नहीं बताया. 

खुली है ट्रेड ऑफ विंडो

आईपीएल टीमों के लिए ट्रेडिंग विंडो 2025 के फाइनल के खत्म होने के एक दिन बाद चार जून से शुरू हो गयी और यह  2026 के खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख से एक सप्ताह पहले तक जारी रहेगा. खिलाड़ियों की नीलामी खत्म होने के बाद विंडो फिर से खुलेगी और अगले सत्र की शुरुआत से ठीक एक महीने पहले बंद हो जाएगी. ट्रेड-ऑफ कई तरह के होते हैं. इसमें एक ही कीमत पर खिलाड़ियों की अदला-बदली, खिलाड़ियों की अदला-बदली जिसमें अधिक कीमत वाले खिलाड़ी को रखने वाली फ्रेंचाइजी को शेष राशि मिलती है और एकतरफा नकद सौदा जिसमें एक फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले अपने पर्स को बढ़ाने के लिए खिलाड़ी को बेचती है.

रॉयल्स ने कंफर्म की ट्रेड ऑफ की खबर

रॉयल्स के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हमारे छह खिलाड़ियों के लिए कई फ्रेंचाइजी ने कई बार संपर्क किया है. इसी तरह हमने कई विकल्पों के लिए दूसरी फ्रेंचाइजी टीमों से संपर्क किया है.’’ सूत्र ने कहा, ‘‘इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर टीम अपनी टीम को मजबूत करने वाली किसी भी चीज के लिए तैयार है, मुझे नहीं लगता कि राजस्थान रॉयल्स इससे अलग होगा. कई मालिक हैं जो नियमित आधार पर ट्रेड-ऑफ के लिए एक-दूसरे से संपर्क करते हैं.’’

सैमसन पिछले कई वर्षों से राजस्थान टीम का अहम हिस्सा रहे है लेकिन कप्तान के तौर पर रियान पराग के उभरने के बाद यह देखना होगा कि वह टीम में बने रहने में सफल रहते है या नहीं. पिछले सत्र में जब सैमसन चोटिल थे जब पराग ने टीम की कमान संभाली थी. टीम ने गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू स्थल बनाया है जो पराग का घरेलू मैदान भी है.

‘हमारी प्राथमिकता 20 विकेट’, शुभमन गिल ने दिए इंडियन प्लेइंग XI के संकेत, बुमराह पर कही ये बात

होटल में ‘कैद’ हुई टीम इंडिया, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने से मची हलचल

मोहम्मद शमी को लगा बहुत बड़ा झटका, हसीन जहां को गुजारा भत्ता के रूप में देनी होगी मोटी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >