भारतीय मूल के Rachin Ravindra पाकिस्तान में हुए लहूलुहान, मैदान पर खर्च हुए सात अरब रुपये और 480 एलईडी व्यर्थ, सोशल मीडिया पर बवाल

Rachin Ravindra: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में रचिन रवींद्र चोटिल हो गए. उनकी चोट इतनी गहरी थी, वे झुंझलाकर वहीं बैठ गए. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उबाल गया है. लोग पाकिस्तान के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाने लगे हैं.

Rachin Ravindra: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत कल 8 फरवरी को लाहौर में शुरू हुआ. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया. लेकिन इसी मुकाबले के दौरान एक भयावह घटना घटी, जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रचिन रवींद्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए. पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर में बल्लेबाज खुशदिल शाह ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला. वहां मौजूद रचिन रवींद्र ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फ्लड लाइट्स के कारण गेंद को सही तरीके से जज नहीं कर सके. गेंद उनके हाथ से फिसलकर सीधे चेहरे पर जा लगी, जिससे उनका माथा बुरी तरह चोटिल हो गया और खून बहने लगा. 

इस मैच का आयोजन लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि खराब फ्लड लाइट्स के कारण रचिन रवींद्र को यह चोट लगी. रोशनी में बाधा के कारण वह गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं सके, जिससे गेंद उनके चेहरे पर आकर लगी. यह दृश्य इतना भयानक था कि मैदान पर मौजूद हर किसी की सांसें थम गईं. खून से लथपथ रचिन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है.

आपको बता दें कि रचिन भारतीय मूल के हैं. उनके माता पिता बंगलुरु के निवासी रहे हैं. फिलहाल वे न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गए हैं. हाल ही में भारतीय दौरे पर रचिन रवींद्र भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आए थे, तो अपनी दादी से मिलने गए थे. रचिन न्यूजीलैंड की टीम के अहम खिलाड़ी हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं. टूर्नामेंट से पहले लगी चोट कीवी टीम के लिए समस्या का कारण बन सकती है.

पाकिस्तान को 28 साल बाद किसी आईसीसी के टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है. इसकी तैयारी के लिए पाकिस्तान ने तीन स्टेडियम के पुनर्निमाण के लिए कुल 18 अरब रुपए खर्च किए. हालांकि इसकी रकम पहले 12.8 अरब पाकिस्तानी रुपए निर्धारित की गई थी, वह 6 अरब बढ़ गई. लाहौर के इस गद्दाफी स्टेडियम को बनाने में उसने 7.7 अरब रुपये खर्च किए हैं. मैदान के रिनोवेशन के लिए पवेलियन के निर्माण के लिए 1,100 मिलियन रुपए, खिलाड़ियों के लिए रूम बनाने के लिए 3,471 मिलियन रुपए. बाहर के बाड़े की स्टील संरचना के लिए 1,250 मिलियन रुपए, मैदान के बाहर खाई (ड्रेनेज सिस्टम) के लिए 189 मिलियन रुपए, दो नई एलईडी डिजिटल स्क्रीन लगाने के लिए 330 मिलियन रुपए खर्च किए हैं.

इसके अलावा, स्टेडियम में 523 मिलियन रुपए की लागत से पुरानी फ्लड लाइट्स की जगह 480 एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं. 375 मिलियन रुपए सीटों की स्थापना के लिए और 93 मिलियन रुपए बाहरी सुधार कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं. लेकिन इतना सब खर्च करने के बाद भी मैच के दौरान सही लाइट न होने की वजह से रचिन रविंद्र को चोटिल होना पड़ा है. सोशल मीडिया पर रचिन रविंद्र की चोट के बाद उबाल आ गया है, कि एक यूजर ने लिखा, “आतंकवादियों की गोली से बच जाओगे तो 100 रुपये की LED बल्ब में मुँह तुड़वाओगे. ICC को भिखमंगे के सिवाय कोई और देश नही मिला था चैंपियन ट्रॉफी के लिए”

वहीं टकराव इतना जबरदस्त था कि रचिन कुछ देर के लिए होश खो बैठे और उन्हें साफ दिखाई देना बंद हो गया. दर्द से कराहते हुए वह मैदान पर गिर पड़े. तुरंत ही मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, रचिन के माथे पर गंभीर चोट आई है और उनका उपचार जारी है. हालांकि, उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अब तक कोई विस्तृत अपडेट नहीं दिया गया है.

 पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज 2025 की शुरुआत हार के साथ की. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों में शानदार 106 रन जड़े. जवाब में पाकिस्तान की टीम 48वें ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह न्यूजीलैंड ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया. फखर जमां ने शानदार वापसी करते हुए 69 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी.

क्रिकेट के लिए छोड़ दी अपनी शादी, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गजब ही कर दिया

ICC विश्वकप लीग में अनोखा ट्विस्ट, मैदान नहीं सड़कों पर फंसी टीमें, ट्रैफिक से क्रिकेट में चक्का जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >