IPL रिटायरमेंट के बाद अश्विन का बड़ा फैसला, इस इंटरनेशनल लीग में ले सकते हैं हिस्सा, 30 सितंबर को होगी नीलामी

R Ashwin for ILT20 Auction: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने 2024 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया और आईपीएल 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद लीग को भी अलविदा कह दिया था, अब नए सफर की ओर बढ़े हैं. उन्होंने दुबई में 30 सितंबर को होने वाली ILT20 नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है.

R Ashwin for ILT20 Auction: रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 2024 के आखिरी महीने में संन्यास की घोषणा की थी, तब उन्होंने कहा था कि वे घरेलू लीग में खेलेंगे. लेकिन आईपीएल का एक ही सीजन बीता था कि उन्होंने उसे भी अलविदा कह दिया. उनके अचानक इस फैसले से सभी हैरान रह गए. हालांकि उनके लिए आईपीएल 2025 का सीजन काफी निराशाजनक रहा. उन्होंने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में खुद को अन्य लीगों के उपलब्ध बताया था, जिसके बाद उनके रोल के लिए कई तरह की चर्चाएं चलीं. अब अश्विन ने आधिकारिक रूप से अपना नाम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) की नीलामी के लिए भेज दिया है, जो 30 सितंबर को दुबई में आयोजित की जाएगी. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आयोजकों को उनका आवेदन मिल गया है और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस खबर की पुष्टि करते हुए अश्विन ने वेबसाइट से कहा, “मैंने ILT20 नीलामी के लिए अपना नाम भेजा है. उम्मीद है, कोई खरीदार मिलेगा.” यह लीग के लिए अहम पल है क्योंकि जनवरी 2023 में शुरुआत के बाद पहली बार नीलामी आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगी. अब तक ILT20 ड्राफ्ट सिस्टम पर चलती थी. 38 वर्षीय अश्विन नीलामी में मार्की खिलाड़ियों में से एक होंगे. अगर किसी टीम ने उन्हें खरीदा तो अश्विन इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. 

ILT20 में 6 टीमें लेती हैं हिस्सा

ILT20 की छह में से पांच फ्रेंचाइजियां भारतीय कारोबारी समूहों की हैं, ऐसे में अश्विन की एंट्री इस साल की नीलामी की सबसे बड़ी खबर बन सकती है. इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20) में कुल छह टीमें हिस्सा लेती हैं, जिनमें एमआई एमिरेट्स, गल्फ जायंट्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स, शारजाह वॉरियर्स, दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स शामिल हैं. अब तक भारत की ओर से सिर्फ रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान और अंबाती रायुडू इस लीग में खेल चुके हैं. मौजूदा बीसीसीआई नियमों के अनुसार सक्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा नहीं ले सकते, ताकि आईपीएल की विशिष्टता और मूल्य बरकरार रहे. हालांकि अब अश्विन ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है, ऐसे में वे इस लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र होंगे. 

लीग में अश्विन होंगे चौथे भारतीय खिलाड़ी

ILT20 लीग में दुनिया भर के नामी क्रिकेटर खेलते हैं, जिनमें आंद्रे रसेल, मोईन अली और आदिल रशीद जैसे दिग्गज शामिल हैं. पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स ने खिताब जीता था. अगर रविचंद्रन अश्विन इस बार खेलते हैं तो वह इस टूर्नामेंट में उतरने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे. अश्विन की मौजूदगी लीग के लिए बड़ा आकर्षण होगी, खासकर इसलिए क्योंकि भारतीय प्रशंसक क्रिकेट की सबसे बड़ी दर्शक संख्या रखते हैं.

ये भी पढ़ें:-

DPL 2025 Final: नितीश राणा की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर वेस्ट दिल्ली लायंस बना चैंपियन

भारत के U19 वर्ल्ड कप विनर कैप्टन ने किया रहस्यमयी पोस्ट, फैंस परेशान

Asia Cup 2025 से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >