पहले गेंद फिर बल्ले से बरपाया कहर, चौकों छक्कों की बरसात कर अश्विन ने निकाली IPL की सारी कसर

R Ashwin Allrounder Performance in TNPL 2025 Eliminator: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए त्रिची ग्रैंड चोलास के खिलाफ अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अश्विन ने TNPL में दमदार वापसी […]

R Ashwin Allrounder Performance in TNPL 2025 Eliminator: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए त्रिची ग्रैंड चोलास के खिलाफ अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अश्विन ने TNPL में दमदार वापसी की है. इस मुकाबले में अश्विन ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी, दोनों भूमिकाओं में कमाल का प्रदर्शन किया. आमतौर पर अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर अश्विन ने इस बार बल्ले से मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक जमाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया. इस जीत के साथ डिंडीगुल (Dindigul Dragons) की टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है.

पहले गेंदबाजी में अश्विन ने त्रिची की पारी को तोड़ते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 अहम विकेट झटके. उन्होंने 11वें ओवर में आर. राजकुमार को बिना खाता खोले आउट किया, फिर 19वें ओवर में जाफर जमाल (33) और दो गेंद बाद एन. सेल्वा कुमारन को पवेलियन भेजा. गेंदबाज़ी के बाद उन्होंने बल्लेबाज़ी में भी मोर्चा संभाला और बतौर ओपनर 83 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए. अश्विन ने सिर्फ 48 गेंदों में यह पारी खेली और 172.92 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वह तब आउट हुए जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह डिंडीगुल के पक्ष में जा चुका था. इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

त्रिची ने बनाए 140 रन, 20 गेंद शेष रहते जीता डिंडीगुल

पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिची की टीम ने 20 ओवर में 140 रन बनाए. उनकी ओर से वसीम अहमद ने 36, जफर जमाल ने 33 और सुरेश कुमार ने 23 रनों की छोटी लेकिन कामचलाऊ पारियां खेलीं. डिंडीगुल की ओर से गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की. अश्विन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और जी पेरियास्वामी ने दो-दो विकेट लिए. त्रिची के बल्लेबाज इन गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल सके.

लक्ष्य का पीछा करते हुए डिंडीगुल ड्रैगन्स की शुरुआत आक्रामक रही. ओपनर के तौर पर आए अश्विन ने पहली गेंद से ही आक्रमण शुरू किया और 48 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली. अश्विन के अलावा शिवम सिंह ने 16 और बाबा इंद्रजीत ने 27 रनों का योगदान दिया. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत डिंडीगुल ने लक्ष्य को 3.2 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया.

TNPL 2025 में छाए हुए हैं अश्विन

अब तक TNPL 2025 में अश्विन ने 8 मैचों में 275 रन बनाए हैं और 12 विकेट भी लिए हैं. वह इस सीजन के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं. डिंडीगुल ड्रैगन्स अब 4 जुलाई को क्वालिफायर-2 में चेपॉक सुपर गिल्लीज से भिड़ेगी, जहां जीत उन्हें फाइनल में पहुंचा देगी.

विराट से उल्टे रास्ते चले नितीश रेड्डी, लेकिन नतीजा वही मिला, उड़ गईं गिल्लियां और ताकते रह गए

‘बिल्कुल भी संदेह नहीं…’ गिल-जायसवाल पर फिदा हुए दिग्गज, सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल

पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >