PSL 2025 में रिजवान ने बरसाए रन, ठोका शतक, लेकिन बाजी कोई और मार गया

PSL 2025 Mohammad Rizwan Century: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने कराची किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली. बीते कुछ सीरीज में फ्लॉप रहे रिजवान ने इस पारी से आलोचकों को करारा जवाब दिया और आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी की. हालांकि उनके शतक के बावजूद मुल्तान सुल्तांस 235 रनों के लक्ष्य को बचा नहीं पा��� और कराची ने मैच सात विकेट से जीत लिया. रिजवान की यह पारी साझेदारियों से सजी रही, लेकिन मैच का नतीजा उनके हक में नहीं गया.

PSL 2025 Mohammad Rizwan Century: शनिवार को आईपीएल में अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की धूम रही, तो पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा, लेकिन उनकी यह पारी भी मुल्तान सुल्तांस को जीत नहीं दिला सकी. कराची किंग्स ने 235 रन का बड़ा लक्ष्य चार गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया और मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. रिजवान का बल्ला ट्राई नेशन सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और न्यूजीलैंड सीरीज में पूरी तरह खामोश रहा, लेकिन इस अपनी प्रीमियर लीग में उन्होंने बेहतर खेल दिखाया. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान की टीम को रिज़वान ने न सिर्फ मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि पूरी पारी के दौरान एक छोर संभाले रखा और अंत तक नाबाद रहे. रिजवान ने 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. यह पारी उनके आत्मविश्वास और अनुभव का प्रतीक रही, खासकर तब जब हाल के दिनों में उनकी फॉर्म पर सवाल उठाए जा रहे थे. उन्होंने संयम के साथ शुरुआत की और धीरे-धीरे पारी को गति दी. शुरुआत में शाई होप और उस्मान खान के साथ छोटी साझेदारियाँ बनाईं, लेकिन असली तूफान पारी के दूसरे हिस्से में आया.

कामरान गुलाम के साथ उनकी साझेदारी ने रनों की रफ्तार बढ़ाई और फिर माइकल ब्रेसवेल के साथ मिलकर उन्होंने अंत के ओवरों में कराची की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. ब्रेसवेल ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए और दोनों के बीच 32 गेंदों में 89 रनों की नाबाद साझेदारी ने मुल्तान को 234/3 के विशाल स्कोर तक पहुँचा दिया.

जेम्स विंस की विस्फोटक जवाबी पारी

लेकिन जवाब में कराची किंग्स की ओर से जेम्स विंस ने 43 गेंदों में 101 रनों की धुआंधार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया. कराची ने यह विशाल लक्ष्य महज़ 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ कराची ने न सिर्फ टूर्नामेंट में ज़ोरदार शुरुआत की, बल्कि डेविड वॉर्नर को PSL में बतौर खिलाड़ी और कप्तान उनकी पहली जीत भी दिलाई.

रिजवान की पारी पर सवाल

हालांकि रिजवान ने शतक जमाया, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने लगे. उन्होंने 63 गेंदों में 105 रन बनाए, यानी स्ट्राइक रेट 166.67 रहा. जबकि उनके बाकी साथियों ने 57 गेंदों में 107 रन बनाए और कराची ने 22 अतिरिक्त रन भी दे दिए. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रिजवान और तेज़ खेलते, तो स्कोर और बड़ा होता. यह मोहम्मद रिजवान का टी20 क्रिकेट में तीसरा और पीएसएल में दूसरा शतक था, लेकिन पहली बार उनकी शतकीय पारी के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक की पारी से खुश प्रीती जिंटा, लेकिन मैच के नतीजे से निराश, दिल से निकाली ये बात

गब्बर इज बैक! रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रील बना रहे शिखर धवन, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, Video

‘मुझसे पूछ ले पहले’, ग्लेन मैक्सवेल पर भड़क गए श्रेयस अय्यर, लाइव मैच में दिखी नाराजगी, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >