भारत के हमलों से डर, PSL लेकर भागा पाकिस्तान, इस देश में होगा आयोजन

India Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया. इसके जवाब में पाकिस्तान 7 मई से भारत पर हमले कर रहा है, इसके जवाब में भारत की ओर से भी कार्रवाई जारी है, जिनमें रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन गिरने की घटना भी शामिल है. हालात बिगड़ने के चलते PSL 2025 के बचे हुए मुकाबले अब UAE में कराए जाएंगे.

India Pakistan War: पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले करके कई आतंकियों को मार गिराया था. इस हमले के विरोध में पाकिस्तान की ओर से भारत के ऊपर 7 मई से पाकिस्तान की ओर से हमले किए जा रहे हैं. 8 और 9 मई की रात को भी देश के उत्तरी हिस्से में कई हमले किए गए. इस हमले की वजह से भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है. पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत की ओर से रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन हमला किया गया. अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 10वें संस्करण के शेष मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थानांतरित कर दिए गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषणा की है कि लीग के इन बचे हुए आठ मैचों की तारीख और स्थान की आधिकारिक पुष्टि जल्द ही की जाएगी.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी खिलाड़ी पहले ही पाकिस्तान छोड़कर UAE के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां अब लीग के बाकी मैच खेले जाएंगे. अगले मैच के आयोजन में कुछ दिन का समय लग सकता है, क्योंकि PCB को अब नए वेन्यू तय करने हैं. पहले के कार्यक्रम के अनुसार, बाकी बचे चार मैच रावलपिंडी में, एक मुल्तान में और अंतिम तीन लाहौर में खेले जाने थे. PCB ने पहले एक अपडेट में कहा था कि लीग का कार्यक्रम बदला जाएगा, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि मुकाबले पाकिस्तान के बाहर कराए जाएंगे, हालांकि कराची को एक संभावित विकल्प माना जा रहा था.

गुरुवार, 8 मई को कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच रावलपिंडी स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाना था, जिसे एक आपात बैठक के बाद पुनर्निर्धारित किया गया. यह बैठक उस समय बुलाई गई जब एक ड्रोन स्टेडियम परिसर में गिर गया. इस बैठक में PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने लीग में शामिल विदेशी खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने भारी बहुमत से लीग को UAE स्थानांतरित करने की इच्छा जताई.

पाकिस्तान का कहना है कि यह ड्रोन भारत से आया था और देश के विभिन्न हिस्सों में कई ड्रोन या तो गिरे या उन्हें मार गिराया गया. भारत ने कहा कि ये ड्रोन हमले पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश के जवाब में किए गए थे. यह घटनाक्रम कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा मंगलवार रात पाकिस्तान के कई ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद हुआ.

PSL, जो अब अपने 10वें सीजन में है, UAE से अच्छी तरह परिचित है. 2016 में शुरुआत के समय यह पूरी तरह UAE में खेली गई थी, सिवाय 2017 के फाइनल के. सीजन 6 के कुछ मुकाबले भी 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण UAE में आयोजित किए गए थे. PSL में किसी भी तरह की देरी पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल को भी प्रभावित कर सकती है. बांग्लादेश की टीम PSL फाइनल के तीन दिन बाद पाकिस्तान पहुंचने वाली थी. फाइनल पहले 18 मई को प्रस्तावित था, जबकि पांच टी20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 25 मई को फैसलाबाद में होना था. PCB ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया कि इस सीरीज़ के भविष्य को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

India Pakistan War: ‘शुक्रवार को IPL मैच खेला जाएगा’ अरुण धूमल ने दी फैंस को खुशखबरी

India Pakistan War: धर्मशाला में IPL मैच रद्द, स्टेडियम के बाहर लगे ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे

वानखेड़े से ओवल तक: टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के करियर की सबसे यादगार पारियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >