PSL 2025 फाइनल हुआ तय, 5.63 करोड़ रुपये के लिए इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

PSL 2025 Final: लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दूसरे एलिमिनेटर में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 95 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इसका फाइनल रविवार, 25 मई को लाहौर में खेला जाएगा.

PSL 2025 Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 आईपीएल के बाद शुरू हुआ और अब ढलान पर है. दोनों सेमीफाइनल के बाद अब फाइनल की बारी है. लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दूसरे एलिमिनेटर में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड को 95 रन से रौंदते हुए तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया. लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और फिर इस्लामाबाद की पूरी टीम को 15.1 ओवर में 107 रन पर ढेर कर दिया. लाहौर के होम ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने कहर बरपाया. उन्होंने अपने 3.1 ओवर में केवल 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए और PSL इतिहास में न्यूनतम 18 गेंद फेंकने के बाद का सबसे किफायती स्पेल दर्ज किया. उनके अलावा तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने भी शुरुआती झटके दिए और 3 विकेट लेकर इस्लामाबाद की कमर तोड़ दी.

लाहौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे ओपनर मोहम्मद नईम ने 25 गेंदों में 50 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर सही साबित किया. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके साथ श्रीलंका के कुशल परेरा ने भी 61 रन (35 गेंद) की शानदार पारी खेली. भानुका राजपक्षा ने 22 और अंत में आसिफ अली ने दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. यह स्कोर और भी आगे जा सकता था, लेकिन इंग्लैंड के टायमल मिल्स ने अंतिम ओवर में दो विकेट लेकर लाहौर को 202/8 पर रोक दिया.

लाहौरी गेंदबाजों ने ध्वस्त की इस्लामाबाद की बल्लेबाजी

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. चौथे ओवर तक ही टीम ने 12 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. अपने दोस्त की शादी में स्पेन गए, एलेक्स हेल्स की गैरमौजूदगी, इस्लामाबाद को भारी पड़ी. मोहम्मद शहजाद को शाहीन ने अपनी तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, वहीं मिर्जा ने टॉप स्कोरर साहिबजादा फरहान को 3 रन पर पवेलियन भेजा. शादाब खान (26) और सलमान अली आघा (33) ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए और शाहीन ने हैदर अली को आउट कर इस्लामाबाद की पारी को 107 रन पर समेट दिया.

फाइनल में भिड़ेंगे लाहौर और क्वेटा

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सीजन की शुरुआत शानदार की थी और शुरुआती 5 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद के 7 में सिर्फ एक में जीत दर्ज की. उन्होंने लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन क्वालिफायर में क्वेटा से हारने के बाद उन्हें एलिमिनेटर में उतरना पड़ा, जहां लाहौर ने उनके फाइनल के सपनों को चकनाचूर कर दिया. पीएसएल के विजेता की प्राइज मनी इस बार बढ़ाने के बाद 50,000 डॉलर की गई है, जो पाकिस्तानी रूपये में लगभग 5.63 करोड़ रूपये बैठता है. अब शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स 2022 और 2023 की खिताबी जीत के बाद एक बार फिर 2025 के फाइनल में रविवार को सऊद शकील के क्वेटा ग्लैडिएटर्स से गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में भिड़ेंगे.

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार. 

अभिषेक शर्मा ने लगाया छ्क्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

किसी को भी नहीं बख्शते विराट, अब अभिषेक शर्मा को ऐसे दिखाया एग्रेशन, Video

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए आया सबक, ब्रायन बेनेट की ऐतिहासिक पारी से मिला संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >