भारत बिना नहीं चला पाकिस्तान क्रिकेट, PSL 2025 फाइनल में हुआ ऐसा, मन मसोसकर रह गए पड़ोसी

PSL 2025 Saud Shakeel Controversial Out: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का फाइनल क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया, जिसमें शाहीन अफरीदी की लाहौर टीम ने जीत हासिल कर तीसरा खिताब जीता. मैच के दौरान क्वेटा के कप्तान साउद शकील को बिना किनारे के विवादास्पद ढंग से आउट दे दिया गया, जबकि DRS उपलब्ध नहीं था. इस घटना ने न सिर्फ बल्लेबाज को निराश किया बल्कि यह भी दिखा दिया कि तकनीक के बिना, खासकर भारत के सहयोग के बिना, पाकिस्तान क्रिकेट अधूरा है.

PSL 2025 Final Saud Shakeel Controversial Out: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का फाइनल क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया. फाइनल मैच में रनों का तूफान आया, जिसमें आखिरकार शाहीन शाह अफरीदी की टीम ने बाजी मारी. यह 10 साल में इस टीम का तीसरा खिताब है. हालांकि इस मैच में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान साउद शकील को कथित तौर पर बिना बल्ले का किनारा लगे कैच आउट दे दिया गया. इस फैसले ने बल्लेबाज को निराश किया, लेकिन इससे साबित हो गया कि बिना भारत के पाकिस्तान क्रिकेट भी नहीं चल सकता है. 

फाइनल में शकील हुए विवादास्पद आउट

जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पारी के दौरान जब कप्तान साउद शकील 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की लेग-साइड पर जाती यॉर्कर को ग्लांस करने की कोशिश की. गेंद बल्ले से दूर दिखी और टीवी रिप्ले में भी स्पष्ट गैप नजर आया, यहां तक कि कमेंटेटर माइक हेजमैन ने इसे वाइड दिए जाने लायक करार दिया.

इसके बावजूद ऑन-फील्ड अंपायर ने शकील को आउट दे दिया. शकील ने निराशा में अंपायर की ओर देर तक घूरा और मजबूरी में पवेलियन लौट गए क्योंकि DRS का विकल्प मौजूद नहीं था. हेजमैन ने उनकी प्रतिक्रिया पर कहा, “वो बिल्कुल खुश नहीं दिख रहे.”

क्यों हुआ ऐसा और भारत का क्या रहा रोल?

दरअसल PSL 2025 को भारत-पाक राजनीतिक तनाव के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया था, लेकिन 18 मई से इसे फिर से शुरू किया गया. हालांकि, दोबारा शुरू होने के बाद से ही टूर्नामेंट में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) उपलब्ध नहीं था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक DRS तकनीक प्रदान करने वाली हॉक-आई टीम ने पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया था, क्योंकि सभी तकनीकी विशेषज्ञ भारत से ही थे. ऐसे में 18 मई के बाद खेले गए आठ मैचों, जिनमें तीन प्लेऑफ और फाइनल भी शामिल थे, सभी बिना DRS के आयोजित किए गए.

फाइनल मैच का परिणाम

वहीं फाइनल मैच की बात करें, तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/9 रन बनाए, जिसमें शाहीन अफरीदी ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए. जवाब में लाहौर कलंदर्स ने सिकंदर रजा की धमाकेदार पारी की बदौलत इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल कर लिया और PSL 2025 का खिताब अपने नाम किया.

टी20 क्रिकेट में सुनील नरेन का दबदबा, एक टीम के लिए सबसे बड़ा बॉलिंग रिकॉर्ड कब्जाया

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में मैक्सवेल और रसेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका

गजब! PSL फाइनल में टॉस से मात्र 10 मिनट पहले इंग्लैंड से आया खिलाड़ी, हीरो बन टीम को दिला दी जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >