मुख्य बातें
Pro Kabaddi League Gujarat Giants vs Haryana Steelers प्रो कबड्डी सीजन 8 के 28वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
Pro Kabaddi League Gujarat Giants vs Haryana Steelers प्रो कबड्डी सीजन 8 के 28वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप ���हां देख सकते हैं.

Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया, मीतू और विकास का सुपर 10
हरियाणा से मुकाबला हारने के बावजूद गुजरात जायंट्स की टीम को प्वाइंट टेबल में नुकसान नहीं हुआ. अब भी गुजरात हरियाणा से आगे है. गुजरात पांच मैच खेलकर 13 अंक लेकर 6ठे स्थान पर मौजूद है. जबकि हरियाणा की टीम पांच मैचों में केवल दो जीत के बाद केवल 12 अंक लेकर 8वें स्थान पर पहुंच गयी है.
गुजरात की ओर से रेडर राकेश ने शानदार प्रदर्शन किया और सुपर 10 रेड के साथ कुल 19 अंक बनाये. लेकिन इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. दरअसल राकेश को अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को उतना साथ नहीं मिल पाया. गुजरात की ओर से राकेश के अलावा राकेश नरवाल और डिफेंडर रविंद्र ने 4-4 अंक बनाये.
प्रो कबड्डी के 28वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया. हरियाणा की जीत में ऑल राउंडर मीतू ओर रेडर विकास कंडोला की बड़ी भूमिका रही. दोनों ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किये. विकास ने 11 अंक बनाये. जबकि मीतू ने 10. जबकि सब्सटीट्यूट खिलाड़ी मोहम्मद महाली ने 4 अंक बनाये. सुरेंद्र नड्डा ने 3, जबकि जयदीप, रोहित और मोहित ने 2-2 अंक बनाये.
गुजरात जयंट्स की ओर से ऑल राउंडर राकेश ने शानदार प्रदर्शन किया और सुपर 10 रेड अंक बनाया. अबतक राकेश ने 14 अंक बनाये हैं. जिसमें 11 टच प्वाइंट और 3 बोनस प्वाइंट हासिल किये.
हरियाणा की ओर से रेडर विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया. विकास ने अबतक 9 रेडर अंक अपनी टीम के लिए बनाये हैं. जबकि मीतू ने 4 अंक बनाये. ऑल राउंडर जयदीप और रोहित गुलिया ने दो-दो अंक बनाये.
पहले हाफ में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स पर 12 अंकों की बढ़त बनाया. जिसमें हरियाणा ने गुजरात को दो बार ऑल आउट भी किया और 4 अंक जुटाये.
Pro Kabaddi League Gujarat Giants vs Haryana Steelers प्रो कबड्डी सीजन 8 के 28वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से हराया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.