‘नहीं जानते तो चुप रहो’, सोशल मीडिया पर भड़के पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुबई टीम में शामिल नहीं किया गया. इसके बाद से उन पर कई तरह के कमेंट किए गए. अब शॉ ने सबको जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं.

Prithvi Shaw: मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार चर्चा में हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल नहीं किया गया, तो शॉ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निराशा व्यक्त की थी. जिस पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने उन पर अनुशासनहीन होने के आरोप लगाया था. अब पृथ्वी ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपना गुस्सा निकाला है. 

बैट्समैन पृथ्वी शॉ ने शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा, “अगर आप इसे पूरी तरह से नहीं समझते हैं तो इस पर बात न करें. बहुत सारे लोगों के पास आधी जानकारी होती है लेकिन ओपीनियन की पूरी होती है. फ्राइडे.” हालांकि पृथ्वी ने यह किसके लिए कहा है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा. लेकिन यह माना जा सकता है, कि उन पर की गई टिप्पणी के बाद यह रिएक्शन आया है. 

टीम में शामिल न किए जाने पर छलका था दर्द

पृथ्वी शॉ का क्रिकेट कैरियर बहुत तेजी से समाप्त हुआ. भारतीय टीम में उन्हें सचिन का रिप्लेसमेंट माना गया. लेकिन अपने व्यवहार से वे टीम इंडिया से बाहर हुए अब उन्हें मुंबई टीम से भी बाहर कर दिया गया. पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी की मुंबई टीम में सेलेक्ट न किए जाने को लेकर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था, “हे भगवान मुझे बताइए. मुझे और क्या-क्या देखना है.  65 इनिंग्स, 55.7 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 3399 रन, मैं अच्छा नहीं हूं! लेकिन मैं आप पर अपना भरोसा बनाए रखूंगा और उम्मीद है कि लोग भी मुझ पर विश्वास करेंगे. मैं जरूर वापस आऊंगा. ओम साईं राम.”

पृथ्वी शॉ पर लगा अनुशासनहीनता का आरोप

पृथ्वी शॉ के इस पोस्ट पर एमसीए के अधिकारी ने कहा था कि ‘पृथ्वी खुद अपने दुश्मन हैं’. वे रात भर होटल रूम से गायब रहते हैं और सुबह 6 बजे वापस लौटते हैं. वे प्रशिक्षण सत्र में भी भाग नहीं लेते. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भी वे लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में हम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे. पृथ्वी अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देता. गेंद उनके पास से गुजरती है और वह कुछ नहीं कर पाता, बल्लेबाजी करते समय भी वह मुश्किल से गेंद तक पहुंच पाता है. हम अलग-अलग प्लेयर्स के लिए अलग नियम नहीं बना सकते. वे अगर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कुछ जताना चाहते हैं तो एमसीए पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. 

हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हालांकि उनकी टीम मुंबई ने बीते रविवार को फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर खिताब जीता. लेकिन शॉ बल्लेबाजी में पूरी तरह से विफल रहे. वे नौ पारियों में 200 से ज्यादा रन भी नहीं बना सके. उनका औसत 25 से कम था और नई गेंद का सामना करते समय वह संघर्ष करते नजर आए.

‘हे भगवान, और क्या-क्या देखना है…’ टीम से निकाले जाने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

‘Prithvi Shaw खुद अपने दुश्मन हैं, रात भर होटल रूम से गायब थे’, MCA अधिकारी ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >