World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की जीत के बाद बड़ा उलटफेर, भारत टॉप से बाहर

लगातार चार मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में जोरदार झलांग लगाई और टॉप चार में एंट्री कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +0.970 हो गया है.

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक कुल 28 मैच पूरे हो चुके हैं. जिसमें लगभग सभी टीमों ने 6-6 मुकाबले खेल लिए हैं. शनिवार को डबल हेडर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड और नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश के बीच रोमांचक मैच खेले गए. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने बांग्लादेश को हरा दिया. जिसके बाद प्वाइंट्स टेबल में भारी फेरबदल हो गया है.

ऑस्ट्रेलिया की टॉप चार में एंट्री

लगातार चार मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में जोरदार झलांग लगाई और टॉप चार में एंट्री कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +0.970 हो गया है. जबकि हारने के बावजूद न्यूजीलैंड टॉप तीन में ही बना हुआ है. उसके भी 6 मैचों में 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट +1.232 ऑस्ट्रेलिया से बहतर है.

दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत को एक स्थान का नुकसान

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हराया. जिसके बाद उसने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी भारतीय टीम को नीचे कर दिया और खुद कब्जा कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के 5 मैच जीतने के बाद 10 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +2.032 हो गया है. जबकि लगातार पांच मैच जीतने के बाद भारत के अंक 10 हैं और नेट रन रेट +1.353 है.

प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड सबसे नीचे

प्वाइंट्स टेबल में इस समय गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम सबसे नीचे है. उसे अबतक केवल एक मैच में जीत मिली है. जिससे उसके 6 मैचों में केवल दो अंक हैं और नेट रन रेट -1.634 है. जबकि बांग्लादेश की टीम 9वें नंबर पर पहुंच गई है. उसके भी दो अंक हैं और नेट रन रेट -1.338 हो गया है.

नीदरलैंड 8वें और अफगानिस्तान 7वें नंबर पर

दो-दो मैच जीतने के बाद नीदरलैंड और अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में संतोषजनक स्थिति में हैं. अफगानिस्तान जहां 7वें नंबर पर है, तो नीदरलैंड 8वें नंबर पर बनी हुई है.

पाकिस्तान छठे स्थान पर

लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम 6ठे स्थान पर पहुंच गई है. तो श्रीलंका की टीम 5वें नंबर पर बनी हुई है. पाकिस्तान और श्रीलंका के 4-4 अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >