BAN vs Oman T20 WC: बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हराया, वर्ल्ड कप में उम्मीदें कायम

BAN vs Oman T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने करो या मरो वाले मुकाबले में ओमान को 26 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के 153 रन के जवाब में ओमान की टीम 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पायी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Live Updates
11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. मुस्तफिजुर ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिये. जबकि ओमान की ओर से सबसे अधिक रन जतिंदर सिंह ने सबसे अधिक 40 रन बनाये. ओमान की ओर से प्रजापति ने 21, जीशान ने 12, नदीम ने नाबाद 14 रन बनाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हराया

वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रन से हरा दिया. बांग्लादेश के 153 रनों के जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पायी. बांग्लादेश को वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए ओमान को हराना जरूरी था.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को 6ठा झटका, अयान खान 9 रन बनाकर आउट

ओमान को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. अयान खान 9 रन बनाकर आउट हुए. अयान को शाकिब ने आउट किया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को 5वां झटका, संदीप गौड़ 4 रन बनाकर आउट

ओमान को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. संदीप गौड़ 4 रन बनाकर आउट हुए. गौड़ को मोहम्मद सैफुद्दीन ने अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को चौथा झटका, जतिंदर 40 रन बनाकर आउट

ओमान को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. जतिंदर सिंह 33 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. जतिंदर को शाकिब ने अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को तीसरा झटका, जीशान 12 रन बनाकर आउट

ओमान को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान जीशान मकसूद 16 गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर मेहदी हसन की गेंद पर आउट हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

10 ओवर की समाप्ति पर ओमान का स्कोर 70 रन

10 ओवर में ओमान ने दो विकेट खोकर 70 रन बना लिया है. इस समय जतिंदर और जीशान बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को दूसरा झटका, प्रजापति 21 रन बनाकर आउट

ओमान को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर ओमान को दूसरा झटका लगा. कश्यप प्रजापति ने 18 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए. प्रजापति को मुस्तफिजुर ने अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले प्रजापति ने एक छक्का जमाया था.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

5 ओवर की समाप्ति पर ओमान का स्कोर एक विकेट पर 40 रन

5 ओवर की समाप्ति पर ओमान का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है. इस समय जतिंदर और प्रजापति बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान को पहला झटका, आकिब इलियास 6 रन बनाकर आउट

ओमान को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. आकिब इलियास 6 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाये और मुस्तफिजुर रहमान के शिकार हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश 153 रन पर ऑल आउट

ओमान ने घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम को 20 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट कर दिया. बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद नईम ने 50 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि शाकिब अल हसन 29 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाये. ओमान की ओर से बिलाल खान और फैयाज बट ने तीन-तीन विकेट चटकाये. जबकि कलीमुल्ला ने दो और जीशान मकसूद ने एक विकेट चटकाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को 9वां झटका, महमुदुल्लाह 17 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. महमुदुल्लाह 17 रन बनाकर आउट हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को 6ठा झटका, मोहम्मद नईम अर्धशतक बनाकर आउट

बांग्लादेश को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 6ठा झटका लगा. मोहम्मद नईम 50 गेंद में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 64 रन बनाये और आउट हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को 5वां झटका, अफिफ हुसैन 1 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. अफिफ हुसैन 1 रन बनाकर आउट हुए. इस समय बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन है. मोहम्मद नईम अर्धशतक बनाकर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को चौथा झटका, नूरुल हसन 3 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा. नूरुल हसन 3 रन बनाकर आउट हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को तीसरा झटका, शाकिब 42 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शाकिब अल हसन 42 रन बनाकर रन आउट हुए. शाकिब को इलियास ने रन आउट किया. शाकिब ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके जमाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को दूसरा झटका, मेहदी हसन शून्य पर आउट

बांग्लादेश को 5वें ओवर में दूसरा झटका लगा. मेहदी हसन शून्य पर आउट हुए. हसन को फैयाज बट ने अपना पहला शिकार बनाया. बांग्लादेश का इस समय स्कोर दो विकेट पर 21 रन है.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश को पहला झटका, लिटन दास 6 रन बनाकर आउट

ओमान के खिलाफ बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. तीसरे ओवर की आखिरी ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास केवल 6 रन बनाकर आउट हुए. लिटन को बिलाल खान ने अपना शिकार बनाया. बिलाल की गेंद पर लिटन पगबाधा आउट हुए. मैदानी अंपायर ने लिटन को पहले नॉट आउट करार दिया, तो ओमान के कप्तान ने डीआरएस के सहारा लिया, जिसमें लिटन आउट करार दिये गये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

दो ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट गंवाये 7 रन

दो ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश का स्कोर बिना कोई नुकसान के 7 रन है. लिटन दास और मोहम्मद नईम ने पारी की शुरुआत की.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

ओमान (प्लेइंग इलेवन)

जतिंदर सिंह, आकिब इलियास, कश्यप प्रजापति, जीशान मकसूद (कप्तान), मोहम्मद नदीम, अयान खान, संदीप गौड़, नसीम खुशी (विकेट कीपर), कलीमुल्ला, फैयाज बट, बिलाल खान.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास, मोहम्मद नईम, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह (कप्तान), अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेट कीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश के लिए करो या मरो वाला मुकाबला

बांग्लादेश के लिए आज करो या मरो वाला मुकाबला है. ओमान के खिलाफ अगर बांग्लादेश हार जाती है, तो उसका वर्ल्ड कप के अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ बांग्लादेश को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

बांग्लादेश ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

ओमान के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीता. बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को 17 रन से हराकर स्कॉटलैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

स्कॉटलैंड ने ग्रुप बी के मुकाबले में पीएनजी को 17 रनों से हरा दिया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की. स्कॉटलैंड ने पहले 165 रन का लक्ष्य रखा, फिर पीएनजी को 19.3 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट कर दिया. स्कॉटलैंड की ओर से जोश डेवी ने चार विकेट चटकाये. ब्रैडली व्हील, अलास्डेयर इवांस, मार्क वाट और क्रिस ग्रीव्स ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को 7वां झटका, किपलिन डोरिगा 18 रन बनाकर आउट

पापुआ न्यू गिनी को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 7वां झटका लगा है. किपलिन डोरिगा 18 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और एक छक्का जमाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को 5वां झटका, साइमन अताई 2 रन बनाकर आउट

पापुआ न्यू गिनी को पांचवां झटका लगा है. साइमन अताई दो रन बनाकर आउट हो गये. अताई को जोश डेवी ने अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को चौथा झटका, चार्ल्स अमिनी 1 रन बनाकर आउट

पीएनजी को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. चार्ल्स अमिनी 1 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया. इस समय पीएनजी का स्कोर 4 विकेट पर केवल 33 रन बना लिया है.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को तीसरा झटका, कप्तान असद वाला 18 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएनजी को तीसरा झटका लगा. कप्तान असद वाला केवल 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी को दूसरा झटका, लेगा सियाका 9 रन बनाकर आउट

पीएनजी को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा है. लेगा सियाका केवल 9 रन बनाकर आउट हो गये. सियाका को ब्रैडली व्हील ने आउट किया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पीएनजी की खराब शुरुआत, दूसरे ओवर में ही लगा पहला झटका

स्कॉटलैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएनजी को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा. टोनी उरा 3 गेंदों में केवल दो रन बनाकर आउट हुए. जोश डेवी ने टोनी को अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड ने पीएनजी को दिया 166 रन का लक्ष्य

स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बेरिंगटन ने सबसे अधिक 70 रन बनाये. जबकि मैथ्यू क्रॉस ने 45 रन की पारी खेली. स्कॉटलैंड ने आखिरी ओवर में चार विकेट गंवाये. पीएनजी की ओर से कबुआ मोरिया ने 20वें ओवर में घातक गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाये. जबकि चाड सोपर ने 3 विकेट लिये. साइमन अताई ने एक विकेट लिये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड को 5वां झटका, रिची बेरिंगटन 70 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 19वें ओवर में 5वां झटका लगा. रिची बेरिंगटन 70 रन बनाकर आउट हुए. बेरिंगटन ने 49 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के जमाये. बेरिंगटन को चाड सोपर ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड को चौथा झटका, मैकलियोड 10 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. मैकलियोड 10 रन बनाकर आउट हुए. मैकलियोड ने 11 गेदों का सामना किया, जिसमें केवल एक चौका जमाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड को तीसरा झटका, मैथ्यू क्रॉस 45 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 15वें ओवर में तीसरा झटका लगा है. विकेट कीपर मैथ्यू क्रॉस 45 रन बनाकर आउट हुए. क्रॉस ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने दो चौके और दो छक्के जमाये.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

13 ओवर की समाप्ति पर स्कॉटलैंड का स्कोर है दो विकेट पर 109 रन

13 ओवर की समाप्ति पर स्कॉटलैंड ने दो विकेट खोकर 109 रन बना लिया है. मैथ्यू क्रॉस और रिची बेरिंगटन इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड को दूसरा झटका, जॉर्ज मुन्से 15 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा. जॉज मुन्से 10 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड को पहला झटका, काइल कोएट्जर 6 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. काइल कोएट्जर 6 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें कबुआ मोरिया ने अपना शिकार बनाया.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड और ओमान प्वाइंट टेबल में टॉप पर

ग्रुप बी में स्कॉटलैंड और ओमान की टीम एक-एक मुकाबला जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. दोनों के दो-दो अंक हैं. जबकि इसी ग्रुप में बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी अपना पहला मुकाबला हार कर प्वाइंट टेबल में नीचे है और दोनों टीमों पर वर्ल्ड से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएट्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, जोश डेवी, ब्रैडली व्हील, अलास्डेयर इवांस.

11:38 PM. 19 Oct 21 11:38 PM. 19 Oct

पापुआ न्यू गिनी (प्लेइंग इलेवन)

टोनी उरा, लेगा सियाका, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेसे बाउ, साइमन अताई, नॉर्मन वनुआ, किपलिन डोरिगा (विकेट कीपर), चाड सोपर, कबुआ मोरिया, नोसैना पोकाना.

3:31 PM. 19 Oct 21 3:31 PM. 19 Oct

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पापुआ न्यू गिनी के लिए आज का मुकाबला करो या मरो वाला है. क्योंकि पापुआ न्यू गिनी ओमान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार चुका है.

मुख्य बातें

BAN vs Oman T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने करो या मरो वाले मुकाबले में ओमान को 26 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के 153 रन के जवाब में ओमान की टीम 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पायी. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >