Highlights
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पाकिस्तान टीम का सफर बहुत ही शर्मनाक तरीके से खत्म हो गया है. सभी को उम्मीद थी कि टीम कम से कम सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेगी, लेकिन वह सुपर-8 से ही बाहर हो गई. स्वदेश लौटने के बाद पीसीबी ने खराब खेल के कारण टीम के सभी खिलाडियों पर भारी जुर्माना लगाया है. इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. श्रीलंका के एक होटल में पाकिस्तानी खिलाडी पर महिला कर्मचारी के साथ छेडछाड और बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगा है.
कैंडी के होटल में घटी शर्मनाक घटना
पाकिस्तानी टीम ने वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो और कैंडी शहर में खेले. सुपर-8 के आखिरी दोनों मैच टीम ने कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले थे. इस दौरान पूरी पाकिस्तानी टीम कैंडी के गोल्डन क्राउन होटल में रुकी हुई थी. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मैच से ठीक पहले यह शर्मनाक घटना हुई. पाकिस्तान के एक खिलाडी ने होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत हरकत और बदतमीजी की.
महिला के चिल्लाने पर पहुंचे मैनेजर, मांगी माफी
खिलाडी की इस हरकत के बाद महिला कर्मचारी बहुत डर गई और उसने जोर से चिल्लाकर मदद मांगी. उसकी आवाज सुनकर होटल का बाकी स्टाफ उसे बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंच गया. होटल में हंगामा होने के बाद पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावीद चीमा भी वहां आ गए. पूरी बात पता चलने पर उन्होंने अपने खिलाडी की इस हरकत के लिए होटल प्रबंधन से तुरंत माफी मांगी. नावीद चीमा ने उस खिलाडी पर जुर्माना भी लगाया. हालांकि, अभी तक पीसीबी ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और उस खिलाडी का नाम भी सामने नहीं आया है.
PCB ने लगाया जुर्माना
वर्ल्ड कप में टीम के शर्मनाक खेल से पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) बहुत नाराज है. टीम के स्वदेश लौटने के बाद बोर्ड ने कडा फैसला लिया है. पीसीबी ने वर्ल्ड कप टीम में शामिल हर पाकिस्तानी खिलाडी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है. यह जुर्माना भारत से करारी हार और सुपर-8 से जल्दी बाहर होने के कारण लगाया गया है.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं भारत की नई क्रिकेट सेंसेशन? इनके सामने बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी पानी भरेंगी
मिल गया प्रूफ, T20WC के बीच धोनी-साक्षी का ये वीडियो मचा रहा बवाल
कौन है वो लड़की, भारत के जीतते ही हो गई वायरल; क्या है संजू सैमसन से कनेक्शन
