ऋषभ पंत की ‘घर वापसी’ पर अक्षर पटेल ने खींची टांग, वायरल पोस्ट देख छूट जाएगी आपकी हंसी

Axar Patel funny welcome: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक बड़ा ट्रेड देखने को मिला है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपये की डील के साथ अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं.

Axar Patel funny welcome: क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की अपनी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है. आगामी सीजन में वे एक बार फिर दिल्ली की जर्सी में कप्तानी या बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करके पंत को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में वापस शामिल कर लिया है. पंत की इस ‘घर वापसी’ पर दिल्ली के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल ने बेहद मजेदार अंदाज में उनका स्वागत किया. इस मेगा डील के तहत जहां पंत दिल्ली लौटे हैं, वहीं भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब 13.5 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे.

जब पंत के फोन से परेशान हो गए थे अक्षर पटेल

इस महा-ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है. कप्तान अक्षर पटेल ने हंसते हुए बताया कि डील पक्की होते ही ऋषभ पंत इतने एक्साइटेड थे कि उन्हें बार-बार कॉल कर रहे थे. लेकिन अक्षर उस वक्त अपने बच्चे के साथ बिजी थे, इसलिए उन्होंने फोन नहीं उठाया. बाद में जब अक्षर ने कॉल बैक किया, तो पंत ने तुरंत खुशी से चिल्लाते हुए कहा कि कन्फर्म हो गया भाई, मैं वापस आ रहा हूं.”

अक्षर पटेल ने पंत का किया ‘कहावत’ के साथ स्वागत

अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की मस्ती यहीं नहीं रुकी. अक्षर ने वीडियो में एक और मजेदार खुलासा किया. उन्होंने कहा कि एक बात ऐसी थी जो वो फोन पर पंत से कहना चाहते थे, लेकिन कह नहीं पाए. फिर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए अक्षर ने पंत के लिए वो मशहूर हिंदी कहावत कह ही दी- “सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते.” दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का यह स्वागत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

क्यों पंत के लिए दिल्ली ही है ‘असली घर’

फ्रेंचाइजीकार्यकालप्रदर्शन / कप्तानी का रिकॉर्डपहचान
दिल्ली कैपिटल्स9 सीजन (2016-2024)3,284 रनफ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे सफल और पसंदीदा खिलाड़ी.
लखनऊ सुपर जायंट्स2 सीजन (2025-2026)581 रन (28 मैचों में कप्तान: 10 जीत, 18 हार)भारी कीमत के बावजूद बेहद निराशाजनक सफर.

इसे भी पढ़े- अभिषेक पोरेल पर युवती ने लगाए बेहद संगीन आरोप! हुगली पुलिस के पास पहुंची शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >