पाण्ड्या ब्रदर्स को घर में रहने की सलाह देना पड़ गया भारी, लोगों ने कर दिया ट्रोल

हार्दिक पाण्ड्या और क्रुणाल पाण्ड्या ने दिए लॉक डाउन का पालन करने की सलाह दी, हो गए ट्रोल

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सभी क्रिकेटरों ने ट्विटर पर संदेश जारी करते हुए कहा कि घर में रहें और सुरक्षित रहें. और जब तक बहुत जरूरत न हो तब तक घर से बिल्कुल न निकलें.

इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ साथ सचिन तेदुलकर, रोहित शर्मा मौजूद थे. यही संदेश अभी पाण्ड्या ब्रदर्स ने भी दिया जिसे उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो के साथ शेयर किया जिसमें वो लोग घर में क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ रहे हैं, उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन लिखते हुए कहा कि हम घर के अंदर रहकर भी मजे कर सकते हैं. कृपया घर पर रहें और सभी को सुरक्षित रखें.’ वीडियो में क्रुणाल बल्लेबाजी और हार्दिक गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो के बाद दोनों भाई देशवासियों को एक संदेश देते हैं.‘सभी सुरक्षित रहें. बाहर जाने से बचें, आप मेरे और मेरे परिवार की तरह ही घर के अंदर भी मजे कर सकते हैं. हम सभी से आग्रह करते हैं कि लॉकडाउन का पालन करें और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकें.

लेकिन दोनों भाइयों को ये संदेश देना भारी पड़ गया और सोशल मीडिया में लोग उन्हें जम कर ट्रोल करने लगे.

आलोक मिश्रा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि सीख देना हो गया तो कुछ दान कर दीजिए इस विकट परिस्थिति में.

जबकि राम यादव नामक एक ट्विटर यूजर ने लिखा कुछ दान कर दो, ज्ञान मत दो.

लोकेन्द्र सिंह नाम के दूसरे ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी ट्विटर हैंडल से देश वासियों से दान की अपील कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा कुछ दान भी कर दो भाई. वहीं रितेश गोप नाम के एक ट्विटर यूजर ने उन्हीं के अंदाज में उनके संदेश का उत्तर देते हुए लिखा बहुत अच्छे तरह से हाथ धो लो भाई.

गौरतलब है कि पाण्ड्या ब्रदर्स आईपीएल में मुंबई इंडियन की तरफ से खेलते हैं. और अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. दोनों भाई सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर मस्ती के मूड में दिखाई पड़ जाते हैं.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल आईपीएल स्थगित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >