भारत बांग्लादेश मैच में चैंपियंस ट्रॉफी लोगो से पाकिस्तान का नाम ही गायब, सुलग उठे पड़ोसी

Champions Trophy Logo: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच दुबई में खेला गया. इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो में पाकिस्तान का नाम ही नहीं था. इस पर पाकिस्तानी जनता काफी नाराज दिखी.

Champions Trophy Logo: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का नाम ही बड़ा विषय बना हुआ है. 29 साल बाद आईसीसी का कोई आयोजन पाकिस्तान होस्ट कर रहा है, लेकिन यह लगातार किसी न किसी नकारात्मक विषय को लेकर चर्चा में बना हुआ है. अब नया विवाद पाकिस्तान का नाम न होने को लेकर है. दरअसल भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो में पाकिस्तान का नाम ही गायब था. प्रसारकों ने ओपनिंग मैच के दौरान पाकिस्तान का नाम लिखा था, लेकिन भारत के मैच के दौरान उसका नाम गायब था. इस पर सोशल मीडिया से लेकर पाकिस्तानी मीडिया तक हैरान हैं. लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए. 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलने का निर्णय लिया है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच कराची में खेला गया. भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच में यह टेक्निकल ग्लिच कहा जा रहा है. पाकिस्तान के न्यूज वेबसाइट के अनुसार आईसीसी ने इसे तकनीकी समस्या बताया है. लाइव मैच के दौरान इसे सुधारा नहीं जा सकता था, इसलिए इसे अगले मैच में सुधार लिया जाएगा. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को चर्चा का विषय मिल गया. लोगों ने इस पर तरह तरह के कमेंट किए. Champions Trophy Logo Pakistan name Missing.

चैंपियंस ट्रॉफी मैच लोगो से पाकिस्तान का नाम गायब

नाराज हुए पाकिस्तानी, कहा- क्या सचमुच? ऐसा कैसे हो सकता है कि पाकिस्तान का नाम नहीं है?

एक यूजर ने कहा कि आईसीसी ने इसे मान लिया है, यह टेक्निकल इशू है.

वहीं भारतीय प्रशंसक इससे काफी आनंदित दिखे

आपको बता दें कि पाकिस्तान का नाम ही विवाद का विषय बना था. जब भारतीय टीम की टीशर्ट पर पाकिस्तान का नाम लिखने या नहीं लिखने की बात चली थी. हालांकि जब भारतीय जर्सी का अनावरण किया गया, तो उस पर पाकिस्तान का नाम था. इसके बाद एक और विवाद भारतीय तिरंगे को लेकर आया था, जब कराची स्टेडियम में सभी देशों का झंडा था, केवल भारत को छोड़कर. फिर पीसीबी ने उस पर सफाई देते हुए कहा था, कि यहां भारत का मैच नहीं है, इसलिए नहीं लगाया है. लेकिन जब चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक शुरुआत हुई तो भारत का ध्वज पाकिस्तान के कराची में फहराता दिखा था.

चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर शानदार शुरुआत की है. अब उसका दूसरा मैच पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा. इसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार दिख रही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को डबल झटका, फखर जमान के बाहर होने के बाद अब आईसीसी ने लगाया जुर्माना

यह भी पढ़ें: कैच छोड़ने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का प्रायश्चित, बोले- ‘मैं उसको डिनर पर ले जाऊंगा’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >