Champions Trophy से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Champions Trophy: पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जबरदस्त झटका लगा है. उसके स्टार ओपनर को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है.

Champions Trophy: पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जबरदस्त झटका लगा है. उसके स्टार ओपनर को चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. सैम अयूब को  इस महीने की शुरुआत में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था. पाकिस्तान टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है और सैम अयूब की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अब यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान उनके रिप्लेसमेंट पर विचार कर रहा है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके पूरे कैरियर को खतरे में नहीं डालेंगे. 

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए युवा बल्लेबाज की स्थिति के बारे में स्पष्ट संकेत दिए. नकवी ने कहा, “मैं रोजाना उनके डॉक्टरों के संपर्क में हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा. लेकिन उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं. वह हमारी संपत्ति हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट करने के लिए जितना समय चाहिए, देंगे. मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं.” 

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज ने प्रोटियाज के खिलाफ दो वनडे शतक बनाकर शानदार फॉर्म में थे. उन्हें हाल ही में जारी आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में भी चुना गया है. दक्षिण अफ्रीका में चोटिल होने के बाद शुरुआत में ठीक होने के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया था. पीसीबी ने इसके लिए सैम को खेल चोटों के विशेषज्ञ आर्थोपेडिक सर्जनों के पास जांच के लिए भेजा, जो उनकी रिकवरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं. 2017 में पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराने में फखर जमान ने बड़ी भूमिका निभाई थी. उस मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज फखर जमान सैम की जगह ले सकते हैं.

पाकिस्तान में कैसे होगी Champions Trophy? केवल 24 दिन बचे और स्टेडियम अब तक पूरे नहीं!

सैम अयूब और फखर जमान के करियर रिकॉर्ड

सैम अयूब ने अपने करियर में अब तक 8 टेस्ट मैच- 364 रन  9 वनडे मैच- 515 रन- 3 शतक 25 टी20 मैच- 498 रन बनाए हैं. इसके अलावा 23 फर्स्ट क्लास मैच- 1444 रन और 44 लिस्ट ए मैचों में 1987 रन बनाए है. जबकि सैम अयूब को रिप्लेस करने वाले फखर जमान ने 3 टेस्ट, 82 एकदिवसीय और 92 टी20I मैच खेले हैं. इसमें कुल मिलाकर उन्होंने 4912 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 53 मैचों में 6 शतक के साथ 3111 रन बनाए हैं. जबकि लिस्ट ए के 159 मैचों में 19 शतक के साथ 6927 रन बनाए हैं. जबकि घरेलू 275 टी20 मैचों में 3 शतक के साथ 7211 रन बनाए हैं.

इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए अब्दुल्ला शफीक की जगह शान मसूद और इमाम उल हक के नाम पर भी विचार किया जा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान टीम 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके बाद, वे 23 फरवरी को दुबई में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से भिड़ेंगे और रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ अपने ग्रुप स्टेज की प्रतिबद्धताओं को समाप्त करेंगे.

कोल्डप्ले के कंसर्ट में दिखे जसप्रीत बुमराह, बैंड ने क्रिकेटर के लिए गाया स्पेशल गाना, देखें Video 

अब लौटेगा Virat Kohli का फॉर्म! इस धाकड़ खिलाड़ी के साथ नेट्स पर खूब बहा रहे पसीना, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >