ICC World Cup 2023: 7 साल बाद भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम, ऐसे हुई वापसी, देखें तस्वीरें

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को यहां सात साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बितायेगी. टीम बुधवार को तड़के लाहौर से रवाना हुई थी और रात को यहां पहुंची.

पाकिस्तानी टीम विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करेगी

पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी.

यात्रा से 48 घंटे पहले पाकिस्तान टीम को मिला वीजा

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं.

नवाज और सलमान अली पहले भी कर चुके हैं भारत का दौरा

केवल मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 विश्व कप में खेले थे.

पाकिस्तान टीम को मिलेगी विशेष सुरक्षा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी और उनकी अच्छी देखभाल की जायेगी इसलिये हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी.

14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था, विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >