PAK vs SL: पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर श्रीलंका फाइनल में, अब भारत से होगी भिड़ंत

Pakistan vs Sri Lanka Highlights: गुरुवार को कोलंबो के हार प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल का टिकट कटाया. वर्षा बाधित मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए. बाद में श्रीलंका को 42 ओवर में जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका फाइनल में पहुंच गयी है. अब यहां उसका सामना भारत से होगा. एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

Live Updates
6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया

श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक अहम मुकाबले में दो विकेट से हराकर एशिया कप 2023 से बाहर कर दिया है. अब श्रीलंका का सामना फाइनल मुकाबले में भारत से होगा. यह मुकाबला 17 सितंबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की गयी और 42 ओवर में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य दिया. श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर जीत दर्ज की. कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 91 रनों की पारी खेली.

6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

PAK vs SL LIVE: श्रीलंका को सातवां झटका

श्रीलंका को सातवां झटका लगा है. वेलालागे बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. श्रीलंका को छह गेंद पर जीत के लिए आठ रनों की जरूरत है.

6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

PAK vs SL LIVE: श्रीलंका को छठा झटका, डिसिल्वा आउट

श्रीलंका को छठा झटका लगा है. धनंजय डिसिल्वा शाहीन शान अफरीदी की गेंद पर कैच आउट हो गये हैं. नये बल्लेबाज के रूप में वेलालागे क्रीज पर आए हैं.

6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

PAK vs SL LIVE: श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंद पर चाहिए 12 रन

श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 12 रनों की जरूरत है. एक बार फिर बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका के ��स मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह भारत के साथ 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी.

6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

PAK vs SL LIVE: दासुन सनाका आउट, श्रीलंका को पांचवां झटका

कप्तान दासुन सनाका दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को पांचवां झटका लगा है. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. अब श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंद पर 20 रनों की जरूरत है.

6:50 AM. 15 Sept 23 1:20 AM. 15 Sept

PAK vs SL LIVE: श्रीलंका को चौथा झटका, मेंडिस आउट

कुसल मेंडिस 91 रन बनाकर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. इफ्तिखार अहमद की गेंद पर मोहम्मद हारिस ने एक शानदार कैच लपका है. मेंडिस शतक से चूक गये हैं. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 38 गेंद पर 39 रनों की जरूरत है.

मुख्य बातें

Pakistan vs Sri Lanka Highlights: गुरुवार को कोलंबो के हार प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल का टिकट कटाया. वर्षा बाधित मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए. बाद में श्रीलंका को 42 ओवर में जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही श्रीलंका फाइनल में पहुंच गयी है. अब यहां उसका सामना भारत से होगा. एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >