Pakistan Vs Scotland T20 WC: पाकिस्तान ने लगाया जीत का ‘पंच’, स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया

Pakistan vs Scotland T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया. फिर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट चटकाकर केवल 117 रन बनाने दिया.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

सेमीफाइनल में 11 को ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान की भिड़ंत

लगातार पांच जीत के बाद पाकिस्तान की टीम 10 अंक लेकर ग्रुप 2 में टॉप की टीम रही, जबकि 8 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ 11 नवंबर को भिड़ंत होगी. ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर रही है.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को आखिरी लीग मुकाबले में 72 रन से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने पहले 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया, फिर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट चटकाकर केवल 117 रन बनाने दिया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और शोएब मलिक ने अर्धशतक जमाया. जबकि गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने दो विकेट चटकाये. जबकि रउफ, हसन अली और शाहिन अली ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

स्कॉटलैंड को 5वां झटका, माइकल लीस्क 14 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 16वें ओवर में 5वां झटका लगा. माइकल लीस्क 14 रन बनाकर आउट हुए. लीस् को शाहिन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

स्कॉटलैंड को एक ही ओवर में दो झटका, मुन्से-बज आउट

स्कॉटलैंड को 11वें ओवर में दो झटका लगा. तीसरी गेंद पर शादाब खान ने पहले जॉर्ज मुन्से को 17 रन पर आउट किया, फिर डायलन बज को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

स्कॉटलैंड को दो झटका, कोएत्जर और मैथ्यू क्रॉस आउट

पाकिस्तान के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम को दो झटका लग चुका है. कप्तान काइल कोएत्जर 16 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए, तो मैथ्यू क्रॉस 5 रन पर रन आउट हुए.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

शोएब मलिक ने जमाया सबसे तेज अर्धशतक

शोएब मलिक ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल की बराबरी कर ली. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. जबकि स्टीफन मायबर्ग ने 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को दिया 190 का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और बाबर आजम ने अर्धशतक जमाया. बाबर ने 66 रन बनाया. जबकि शोएब मलिक ने 18 गेंदों में 6 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 54 रन बनाये. मोहम्मद हफीज ने 31 रन बनाये.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान को चौथा झटका, बाबर अर्धशतक बनाकर आउट

पाकिस्तान को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. बाबर आजम अर्धशतक बनाकर आउट हुए. बाबर ने 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 47 गेंद में 66 रन बनाया. क्रिस ग्रीव्स ने बाबर को आउट किया.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

बाबर आजम की तूफानी पारी, जमाया अर्धशतक

बाबर आजम की तूफानी पारी खेलते हुए अपना 24वां अर्धशतक जमाया. आजम इस समय अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान को तीसरा झटका, हफीज 31 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. मोहम्मद हफीज 19 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान को दूसरा झटका, जमान 8 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. फखर जमान 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. जमान को क्रिस ग्रीव्स ने अपना शिकार बनाया. पाकिस्तान ने 10 ओवर में देा विकेट पर 60 रन बनाया है.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान को पहला झटका, रिजवान 15 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान को 7वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. मोहम्मद रिजवान ने 19 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाये और हम्जा के शिकार हुए.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पांच ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 32 रन

पांच ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाये 32 रन बना लिया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रउफ, शाहीन अफरीदी.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, हमजा ताहिर, सफ्यान शरीफ, ब्रैडली व्हील.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

पाकिस्तान ने ग्रुप 2 के अपने आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

पाकिस्तान संभावित XI

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ.

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

स्कॉटलैंड संभावित XI

जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (c), मैथ्यू क्रॉस (wk), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, अलास्डेयर इवांस, सफ़यान शरीफ, ब्रैडली व्हील

4:33 AM. 8 Nov 21 4:33 AM. 8 Nov

वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच अब तक तीन बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 3 बार हरा है. जबकि स्कॉटलैंड की टीम को अब भी पहली जीत का इंतजार है.

11:48 PM. 7 Nov 21 11:48 PM. 7 Nov

स्कॉटलैंड को हराकर जीत का पंच लगाने उतरेगा पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में अब से कुछ देर बाद स्कॉटलैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान लगातार चार मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना लिया है. जबकि स्कॉटलैंड की टीम अबतक एक भी मुकाबला नहीं जीता है.

मुख्य बातें

Pakistan vs Scotland T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया. फिर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट चटकाकर केवल 117 रन बनाने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >