PAK vs BAN: अंतिम मुकाबला भी नहीं खेल पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश संग चैंपियंस ट्रॉफी से दुखद विदाई

PAK vs BAN, Champions Trophy 2025: मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच गुरुवार को लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया.

PAK vs BAN, Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम की चैंपियंस ट्रॉफी से दुखद विदाई हो गई है. गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीम की भिड़ंत होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. एक भी गेंद नहीं फेंका गया.

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम दो-दो मैच हारकर बाहर

पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों अपने पहले दो ग्रुप मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इस तरह दोनों टीमों ने अंक बांटकर अपना अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त किया. इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

भारत और न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया

बांग्लादेश को पहले भारत ने 6 विकेट से हराया, फिर दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से हराया. चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई. चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

अपने ग्रुप में सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए पाकिस्तान की विदाई

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम को ग्रुप में ए में शामिल किया गया था. जिसमें भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम को भी रखा गया है. लेकिन इस ग्रुप में मेजबान टीम सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदा हो गई. पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रनों से हराया. उसके बाद भारत ने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >