पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज हसन अली हैं भारत के दामाद,लेना चाहते हैं दिल्ली के स्ट्रीट फूड का मजा, लेकिन…

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पहली बार भारत आए हैं, उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं. 20 अगस्त 2019 को हसन अली ने दुबई में भारतीय फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू से शादी की है. सामिया आरजू से हसन अली ने दिल्ली के स्ट्रीट फूड के बारे में काफी कुछ सुना है, इसलिए वे दिल्ली के स्ट्रीट फूड को चखना चाहते हैं.

ICC World Cup 2023 : आईसीसी विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंच चुकी है. पाकिस्तान की टीम हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरी, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. भारत में इस स्वागत से अभिभूत होकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने सोशल मीडिया पोस्ट भी लिखा. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस स्वागत की उम्मीद नहीं थी, इसलिए वे बहुत खुश हैं. भारत आने के बाद स्वागत से खुश पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा है कि वे दिल्ली के स्ट्रीट फूड खाना चाहता हूं.

हसन अली की पत्नी भारतीय मूल की हैं

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पहली बार भारत आए हैं, उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं. 20 अगस्त 2019 को हसन अली ने दुबई में भारतीय फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू से शादी की है. सामिया आरजू से हसन अली ने दिल्ली के स्ट्रीट फूड के बारे में काफी कुछ सुना है, इसलिए वे दिल्ली के स्ट्रीट फूड को चखना चाहते हैं. 2021 में सामिया ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्ची का नाम हेलेना हसन अली रखा गया है.

नसीम शाह की जगह टीम में शामिल हुए हैं हसन अली

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम में हसन अली को तेज गेंदबाज नसीम शाह की जगह शामिल किया गया है. 29 वर्षीय हसन अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 60 वनडे में 91 विकेट लिए हैं. वह वनडे में 4 बार 5 विकेट और एक बार मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. हसन अली की तीव्र इच्छा है कि वे दिल्ली के स्ट्रीट फूड खाएं क्योंकि उनकी पत्नी दिनभर उसकी तारीफ करती हैं, लेकिन वे दिल्ली के स्ट्रीट फूड का मजा नहीं ले पाएंगे क्योंकि पाकिस्तान का एक भी मैच दिल्ली में आयोजित नहीं किया गया है. इस वजह से हसन अली ने काफी निराशा भी जताई है.

पाकिस्तान टीम हैदराबाद में खेलेगी दो मैच

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंच चुकी है. बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम अगले 10 दिनों तक हैदराबाद में रहेगी, जहां उसे वर्ल्ड कप के अपने पहले दो मैच खेलने हैं. उसके बाद पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में अपने मैच खेलेगी. अभ्यास मैच में पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी है, उसे न्यूजीलैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा है.

Also Read: World Cup 2023: भारत में जबर्दस्त स्वागत से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >