Champions Trophy में पाकिस्तान का प्रदर्शन, 8 संस्करण में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने झटके हाइएस्ट विकेट

Pakistan in Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें संस्करण की शुरुआत कल 19 फरवरी से कराची में हो रही है. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के सभी सीजन में अब तक भाग लिया है. ऐसे में आइये जानते हैं, कि इस टूर्नामेंट में उसका रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Pakistan in Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां संस्करण 17 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में कल 17 फरवरी से शुरू हो रहा है. लगभग 29 साल के बाद आईसीसी का कोई बड़ा आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है. इस टूर्नामेंट के अबतक 8 सीजन हो चुके हैं, जिसमें दो बार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया, जबकि 1 बार इस पर पाकिस्तान ने विजय प्राप्त की है. यह जीत उसे भारत के खिलाफ 2017 में भारत को 180 रन से हराने के बाद ही मिली थी. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के अब तक के सभी सीजन में भाग लिया है. ऐसे में आइये जानते हैं कि उसका सफर कैसा रहा है-

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक की यात्रा (1998-2017)

  • कुल मैच खेले: 23
  • जीते हुए मैच: 11
  • हारे हुए मैच: 12
  • अंतिम परिणाम: 2017 के फाइनल में भारत को 180 रनों से हराया
  • पिछले दस मैचों के परिणाम: 8 जीत, 2 हार

पाकिस्तान का हर संस्करण में प्रदर्शन

वर्षप्रदर्शनसर्वाधिक रनसर्वाधिक विकेट
1998ग्रुप स्टेजइजाज़ अहमद (51)वसीम अकरम (3)
2000सेमीफाइनलसईद अनवर (209)अजहर महमूद (7)
2002ग्रुप स्टेजसईद अनवर (80)शाहिद अफरीदी (3)
2004सेमीफाइनलयासिर हमीद (95)शोएब अख्तर (6)
2006ग्रुप स्टेजमोहम्मद यूसुफ (125)अब्दुल रज्जाक (7)
2009सेमीफाइनलमोहम्मद यूसुफ (200)सईद अजमल (8)
2013ग्रुप स्टेजमिस्बाह-उल-हक (173)मोहम्मद इरफान (4)
2017विजेताफखर जमान (252)हसन अली (13)

पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन

बल्लेबाजमैचरनऔसतस्ट्राइक रेटउच्चतम स्कोरशतक/अर्धशतक
मोहम्मद यूसुफ1348448.4067.78870/3
शोएब मलिक2038023.7571.691281/1
सईद अनवर4289144.5077.89105*2/1
मिस्बाह-उल-हक726753.4070.2696*0/2
फखर जमान425263.00113.001141/2

पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट

गेंदबाजमैचविकेटइकॉनमीऔसतस्ट्राइक रेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
शाहिद अफरीदी13144.3230.5042.25/11
हसन अली5134.2914.6920.53/19
सईद अजमल7124.0418.8327.92/16
मोहम्मद आमिर7114.3823.0032.33/16
अब्दुल रज्जाक10104.3833.9046.44/50

पाकिस्तान टीम (ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025)

कप्तान: मोहम्मद रिजवान

टीम: बाबर आज़म, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान का शेड्यूल (ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025)

मैचतारीखस्थानसमय (IST)
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड19 फरवरीकराची2:30 PM
भारत बनाम पाकिस्तान23 फरवरीदुबई2:30 PM
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश27 फरवरीरावलपिंडी2:30 PM

झटके पर झटका, चैंपियंस ट्रॉफी उद्घाटन मैच से पहले न्यूजीलैंड का एक और खिलाड़ी चोटिल, टीम से बाहर

Champions Trophy में न्यूजीलैंड से हर बार हारा पाकिस्तान, लेकिन पूर्व क्रिकेटर खुश, बताया ऐसे मिलेगी जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >