पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन के बाद बारिश ने खोली पोल, मैदान सुखाने में कर्मी हुआ धड़ाम, लोगों ने लिए मजे

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश के कारण धुल गया. इसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने इसे सुखाने का प्रयास किया, लेकिन खराब जल निकासी व्यवस्था होने के कारण समय से पूरा नहीं हो पाया.

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 29 साल बाद आईसीसी के किसी इवेंट को ऑर्गनाइज करने का मौका मिला. लेकिन उसे ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. लेकिन पाकिस्तान के लिए बारिश ने भी मजा किरकिरा कर दिया. अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए कुल 10 मैचों में से तीन में बारिश ने खलल डाला. पानी इतना बरसा कि उन मैचों को भी रद्द कर दिया गया. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मैच भी वर्षा से बाधित होने की वजह से रद्द करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की पारी में 12.5 ओवर के बाद बारिश होने लगी और लगभग 30 मिनट तक लगातार हुई. इसके कारण मैदान पूरी तरह पानी से भर गया. लेकिन बारिश के कारण मैदान को न सुखा पाने के कारण सोशल मीडिया पर पीसीबी की जमकर क्लास लगाई गई. 

हालांकि बारिश होने के बाद ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने का प्रयास कर रहा था. वाइपर लेकर तीन स्टाफ दौड़ते हुए उसे सुखाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक सफाई कर्मी फिसल कर गिर गया. सोशल मीडिया पर जैसे ही इसका वीडियो आया लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया. 

हालांकि कुछ समय बाद बारिश रुक गई थी. लोगों ने इस पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया कि अगर पाकिस्तान समय पर मैदान सुखा लेते तो अफगानिस्तान जीत सकता था. लेकिन खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया. 

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा

लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान बारिश शुरू हुई, और जब बारिश थमी, तब तक मैदान खेलने लायक नहीं रहा. इस कारण मैच को रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को समान अंक मिले. स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान के साथ अंक साझा करते हुए कुल 4 अंक प्राप्त किए, जिससे उन्होंने अंतिम-4 में जगह बना ली.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं. अब उनके पास आगे बढ़ने का केवल एक मौका बचा है. अगर इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा देता है, तो ही वे सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकते हैं. लेकिन इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका को 207 रनों के भारी अंतर से हराना होगा, जो कि काफी मुश्किल लगता है. 

बारिश से पहले शानदार चला मैच

बारिश के कारण मैच रद्द होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 40 गेंदों में नाबाद 59 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 109 रन बना लिए थे. इससे पहले, अफगानिस्तान ने सदिकुल्लाह अटल (85) और अजमतुल्लाह उमरजई (67) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 50 ओवर में 273 रन बनाए थे. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस ने 47 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि स्पेंसर जॉनसन और एडम ज़म्पा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

शमी की गेंद मजबूर कर देती है, केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- उनकी गेंद में जादुई इफेक्ट…

‘हमारे पैसे से तुम्हारी सैलरी आ रही’, दुबई विवाद पर सुनील गावस्कर भयंकर गुस्सा, जमकर निकाली भड़ास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >