Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी, फिर अब्दुल कादिर के बेटे ने भी लिया संन्यास

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम ने सीमित आवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है.

Pakistan Cricket: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने सीमित ओवरों के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सौंपी गई रिपोर्ट को लेकर इसके दोनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ दी. क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक यह स्पष्ट था कि जुलाई में टी20 विश्व कप के बाद बाबर का कप्तानी को लेकर मोहभंग हो गया था. अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गये इस विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था.

कोच कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद से विवाद

कर्स्टन और यहां तक कि सहायक कोच अजहर महमूद की टिप्पणियों और सिफारिशों से बाबर खुश नहीं थे और उन्हें लगा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें दोषी ठहराया गया है. कर्स्टन की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों के सार्वजनिक होने के बाद बाबर ने क्रिकेट बोर्ड को संकेत दिया था कि उन्हें कप्तान बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है. बाबर ने बोर्ड अधिकारियों के इस बात को लेकर निराशा जताई कि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने उनके पिछले प्रदर्शन और परिणामों पर विचार नहीं किया. बोर्ड ने उन पर जरूरी विश्वास और भरोसा भी नहीं दिखाया.

बाबर की कप्तानी छोड़ते ही युवा गेंदबाज ने भी संन्यास की घोषणा कर दी

बाबर आजम की कप्तानी छोड़ने के कुछ देर बाद ही युवा स्टार स्पिनर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उस्मान कादिर ने पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. उसने एक्स पर एक पोस्ट डाला और रिटायरेंट की घोषणा की. उस्मान कादिर दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं.

कर्स्टन ने अपनी रिपोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

कर्स्टन ने बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में ड्रेसिंग रूम के माहौल के साथ-साथ इंग्लैंड और टी20 कप विश्व कप में कुछ खिलाड़ियों के व्यवहार और असहयोग पर भी चर्चा की थी. कर्स्टन कप्तान के तौर पर बाबर के दबाव झेलने की क्षमता से बहुत प्रभावित नहीं है. उनके मुताबिक पिछले साल से मानसिक तनाव और आलोचना के बाद एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है.

सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान कौन होगा?

पीसीबी सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान के नाम की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है. उसने चयनकर्ता असद शफीक और चयन समिति के कुछ सदस्यों से गहन विचार विमर्श करने के बाद नाम की सिफारिश करने को कहा है. बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चयन समिति द्वारा सभी आधिकारिक चर्चाओं की जानकारी चाहते हैं. इसमें टीम के दोनों विदेशी मुख्य कोच का भी मत शामिल होगा. इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और कप्तान नियुक्ति करने का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >