लगातार दूसरी सीरीज हारा वेस्टइंडीज, इन खिलाड़ियों की बदौलत पाकिस्तान ने जीता तीसरा T20I मुकाबला

WI vs PAK 3rd T20I Pakistan Clinched Series beating West Indies: पाकिस्तान ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. फ्लोरिडा में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189/4 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज176/6 तक ही पहुंच सका. यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी सीरीज हार है.

WI vs PAK 3rd T20I Pakistan Clinched Series beating West Indies: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. सोमवार को यह मुकाबला सेंट्रल ब्राउवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा में खेला गया. बराबरी पर खड़ी सीरीज में आखिरकार पाकिस्तान ने बाजी मारी. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सका. यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी टी20 सीरीज हार है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की. ओपनर सैम अयूब और साहिबजादा फखर ने ठोस नींव रखी. पावरप्ले के अंत तक पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 47 रन था. दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 11वें ओवर में फखर ने अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया और स्कोर 88/0 कर दिया. जल्द ही अय्यूब ने भी अपना तीसरा टी20I अर्धशतक जमाया और 13वें ओवर में टीम का स्कोर 108/0 हो गया.

दोनों के बीच 138 रनों की साझेदारी 17वें ओवर में टूटी, जब तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने फखर को 74 रन (53 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) पर आउट किया. इसके बाद हसन नवाज ने 7 गेंदों में तेज 15 रन बनाए, लेकिन रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हो गए. अगले ओवर में मोहम्मद हारिस 2 रन बनाकर रन आउट हो गए और अय्यूब 66 रन (49 गेंद) पर जेसन होल्डर का शिकार बने. पाकिस्तान का स्कोर तब 170/4 था. अंतिम ओवर में खुशदिल शाह (नाबाद 11 रन, 6 गेंद) और फहीम अशरफ (नाबाद 10 रन, 3 गेंद) ने अहम रन जोड़े और पाकिस्तान ने 189/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. (Pakistan clinch T20I series with thrilling 13-run win over West Indies)

बीच में बिखर गया वेस्टइंडीज

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आक्रामक शुरुआत की. पहले ओवर में ही 16 रन बनाए और 2 ओवर में स्कोर 33/0 कर लिया. विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू और एलेक अथनाजे ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े. 5वें ओवर में हारिस रऊफ ने एंड्रयू (15 गेंद 24 रन) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई. अथनाजे ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 31 गेंदों में अपना पहला टी20I अर्धशतक पूरा किया. कप्तान शाई होप के साथ मिलकर उन्होंने 11 ओवर में स्कोर 98/2 तक पहुंचाया. इसके बाद मोहम्मद नवाज ने होप को आउट किया. 13वें ओवर में सैम अयूब ने अथनाजे (40 गेंद, 60 रन) को पवेलियन भेजा और स्कोर 110/3 कर दिया.

शेरफेन रदरफोर्ड और रोस्टन चेज ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, चेज रिटायर्ड आउट हुए और सुफियान मुकीम ने जेसन होल्डर को शून्य पर आउट कर दिया. अचानक आई दोहरी चोट ने वेस्टइंडीज को पीछे धकेल दिया, उसका स्कोर 17.2 ओवर में 149/5 हो गया. हालांकि रदरफोर्ड ने संघर्ष जारी रखा और अर्धशतक पूरा किया. आखिरी 7 गेंदों पर 26 रन की जरूरत थी, लेकिन अंतिम ओवर में 51 रन (35 गेंद) पर उनका विकेट गिरते ही वेस्टइंडीज की उम्मीदें खत्म हो गईं. मेजबान टीम 176/6 तक ही पहुंच सकी और 13 रन से मैच हार गई. पाकिस्तान के लिए हसन अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम और सैइम अयूब ने एक-एक विकेट झटके.

लगातार दूसरी सीरीज हारा वेस्टइंडीज

पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज टी20 क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. उसने बीती 7 सीरीज में से 6 गंवाई है. 2024/25 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 1-2 से हारने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में 0-3, बांग्लादेश के खिलाफ 0-3 और इंग्लैंड के घरेलू दौरे पर 1-3 की हार ने टीम की परेशानियां और बढ़ा दीं. ऑस्ट्रेलिया से 0-5 और हाल ही में अमेरिका में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से सीरीज गंवाई. केवल आयरलैंड के खिलाफ उन्हें 1-0 की जीत मिली, लेकिन बाकी लगभग सभी सीरीज में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

मोहम्मद नवाज को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. पाकिस्तान ने विदेशी सरजमीं पर शानदार जीत दर्ज की. जबकि यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी टी20 सीरीज हार है.अब पाक और विंडीज वनडे सीरीज में भिडेंगे. तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 8 अगस्त से शुरू होगी, जिसके दूसरे और तीसरे मुकाबले 10 और 12 अगस्त को खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

इंडिया-इंग्लैंड ने मिलकर रचा इतिहास, इतने शतक लगाकर 70 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराकर मचाया तहलका

आखिरी दिन भी बरसेगा पानी! क्या निकल पाएगा IND vs ENG 5th Test का नतीजा?

जब मैल्कम मार्शल ने टूटे हाथ से पूरा करवाया शतक और गेंदबाजी में झटके 7 विकेट, विश्व क्रिकेट में फिर ऐसा नहीं दिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >