वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने खत्म किया 35 साल का सूखा, पाकिस्तान को घर में धोकर लिखा जीत का नया अध्याय

PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है. उसने आज सोमवार को 34 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता है.

PAK vs WI: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है. उसने आज सोमवार को 35 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच जीता है. इससे पहले 1990 में वेस्टइंडीज ने कोई टेस्ट मैच जीता था. मुल्तान में दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम पाकिस्तान मात्र 134 रन बना सका. ​​मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन 120 रन से जीत दर्ज की. 

मुल्तान में स्पिनर जोमेल वारिकन ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने इस मैच में 9 विकेट लिए. दूसरी पारी में वारिकन ने पांच विकेट लिए. मैन ऑफ द सीरीज बने वारिकन ने पूरी सीरीज में 19 विकेट लिए. पाकिस्तान अपने ही जाल में फंस गया. स्पिन ट्रैक तैयार करने के बाद वह अपने घर में ही हार गया. ​​मेहमान टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन 120 रन से जीत दर्ज की, जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. इससे पहले पाकिस्तान ने मुल्तान में पहला टेस्ट मैच 127 रन से जीता था.

वेस्टइंडीज की यह जीत नवंबर 1990 में फैसलाबाद में मिली जीत के बाद आई है. इसके बाद से वेस्टइंडीज ने दो बार दौरा किया लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई थी. 1997 और 2006 में उनके दौरे के दौरान जीत के बिना चले सिलसिले को वेस्टइंडीज ने इस बार समाप्त किया है. 

254 रनों का पीछा करते हुए आज सोमवार को पाकिस्तान ने 76-4 से अपनी पारी शुरू की. पाकिस्तान की उम्मीदें सऊद शकील पर टिकी थीं, लेकिन केविन सिंक्लेयर ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को 13 रन पर आउट कर दिया, जो स्लिप में कैच आउट हो गए, जिससे मेजबान टीम की संभावनाएँ और कम हो गईं. बाबर आजम ने 31 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 25 रन जोड़े. लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल सका और पाकिस्तान 134 रन पर ऑलआउट हो गया.

वारिकन के अलावा गुडाकेश मोती ने 35 रन पर 2 विकेट चटकाए. नोमान अली को छह रन पर आउट किया, जबकि वारिकन ने साजिद खान को सात रन पर आउट करके अंतिम विकेट हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की. इस हार के साथ पाकिस्तान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में नौवें और अंतिम स्थान पर आ गया, जबकि वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर रह. खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया जून में लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.

मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती के बीच क्या है रिश्ता? दोनों ने खुद कर दिया खुलासा

भारतीय कप्तान का ऐसा छक्का जो मैदान के बाहर बहने वाली नदी भी पार कर गया, इतिहास में दोबारा ऐसा नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >